सर्दी से बचने जलाया अलाव झोपड़ी में लगी आग, 70 वर्षीय बुजुर्ग की जलकर मौत
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सलामतपुर थाना क्षेत्र के भगवंतपुर कॉलोनी कालीदांत टोला में सोमवार मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। सर्दी से बचने के लिए जलाए गए अलाव की वजह से टपरिया (झोपड़ी) में आग लग गई। टपरिया में सो रहे 70 वर्षीय प्यारे लाल पिता खुमान सिंह की इस आग में जलकर मौत हो गई। परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय प्यारेलाल घर के पास बनी टपरिया में सोते थे और सर्दी से बचने के लिए जला लेते थे रात 12:30 बजे के आसपास जैसे ही आग लगने पर चीख-पुकार सुनाई दी, परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह प्यारेलाल को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनका शरीर लगभग पूरी तरह जल चुका था। कुछ देर तक उनकी सांसे चलती रहीं, लेकिन बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना मिलते ही सलामतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सांची भेज दिया गया है मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम हुआ।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इनका कहना है।
भगवंतपुर कॉलोनी कालीदांत टोला में सोमवार मंगलवार देर रात एक टपरिया में सो रहे 70 वर्षीय प्यारे लाल पिता खुमान सिंह की इस आग में जलकर मौत हो गई।शव को पोस्टमार्टम के लिए सांची भेज दिया गया है। मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर

साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश
“नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा