ज़मीन के विवाद में सगे संबंधी भिड़े, लाठी डंडों से हमला 5 लोग घायल
-सलामतपुर थाना क्षेत्र के सरचम्पा गांव का मामला, पुलिस ने काउंटर केस किया दर्ज
-घायलों को सांची सिविल अस्पताल किया रेफर
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
जमीनी विवाद को लेकर सगे संबंधियों के बीच खून-खराबा होने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सलामतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सरचम्पा में गुरुवार सुबह करीब 90 बीघा पैतृक जमीन के टुकड़े में से डेढ़ एकड़ जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों से लैस होकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के कुल 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और घायलों को तत्काल सांची सिविल अस्पताल रेफर किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डेढ़ एकड़ जमीन के टुकड़े पर भड़की हिंसा--प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरचम्पा गांव के एक ही परिवार के बीच कुल 90 बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही थी। बताया जा रहा है कि पूरी जमीन में से महज डेढ़ एकड़ भूमि ऐसी है, जिस पर दोनों पक्ष अपना-अपना हक जता रहे हैं। गुरुवार सुबह इसी डेढ़ एकड़ जमीन पर ट्रैक्टर चलाने, कब्जा करने और खेती करने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई। कुछ ही देर में गाली-गलौज का सिलसिला शुरू हो गया और बात हाथापाई तक पहुंच गई। गुस्सा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग अपने-अपने घरों से लाठी, डंडे और धारदार हथियार निकाल लाए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया।
गांव में अफरा-तफरी, 5 लोग लहूलुहान--सुबह-सुबह हुए इस भीषण पथराव और लाठी-डंडों की जंग से पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित लोगों को शांत करना मुश्किल हो गया था। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से कुल 5 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं, जिनके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घटनास्थल पर चारों ओर खून बिखरा हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर सलामतपुर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सांची सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है।
यह हुए हैं घायल--एक पक्ष में गायत्री बाई बघेल उनके पति रघुवीर बघेल और बेटे ओविन्द बघेल को चोटें आईं हैं इनकी रिपोर्ट पर आरोपी वीरेन्द्र सिंह बघेल उसके भाई नरेन्द्र सिंह बघेल के विरुद्ध धारा 296(बी), 115(2),351(3), 3/5 बीएनएस का मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष में वीरेन्द्र सिंह बघेल और उनके हरवाए हजारीलाल को चोटें आईं हैं। इनकी रिपोर्ट पर आरोपी ओविन्द बघेल, रघुवीर बघेल और भोला बघेल के विरुद्ध धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 3/5 बीएनएस का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस--सलामतपुर पुलिस ने बताया कि जमीन के इस पारिवारिक विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस (क्रॉस मामला) दर्ज कर लिया है। गांव में फिलहाल शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
इनका कहना है।
इनका 250 का मामला चल रहा है। आपस में साधारण मारपीट हुई है। काउंटर केस दर्ज कर लिया है। एक तरह से 3 और दूसरी तरफ से 2 आरोपी है।
प्रतिभा शर्मा, एसडीओपी रायसेन।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश