​-पुरानी रंजिश में बेरखेड़ी चौराहे पर वारदात, दो सगे भाइयों पर बीएनएस की धाराओं में एफआईआर दर्ज

​-बीच-बचाव करने आई महिला को भी पीटा; घायलों का सांची सिविल अस्पताल में इलाज जारी

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बेखौफ बदमाशों द्वारा सरेराह मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सलामतपुर थाना क्षेत्र के बेरखेड़ी चौराहे पर इलाज कराने आए एक परिवार पर दो सगे भाइयों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने डंडों और लात-घूसों से महिला और उसके देवर की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे देवर के सिर में गंभीर चोट आई है और महिला के हाथ-पैर में गहरी चोटें पहुँची हैं।

इलाज कराने पहुँचे थे पीड़ित, चौराहे पर घेरा--

प्राप्त विवरण के अनुसार, खोहा गांव की निवासी परवीन बी अपने देवर सोहैल खान के साथ स्वास्थ्य संबंधी इलाज के लिए बेरखेड़ी चौराहे स्थित डॉक्टर के क्लीनिक पर आई थीं। दोनों जैसे ही चौराहे पर पहुँचे, तभी पूर्व से रंजिश रख रहे ग्राम नेकाम चोराखेड़ी (थाना विदिशा) निवासी दो सगे भाई, शरीफ खान और इरफान खान पिता सलीम खान अचानक वहाँ आ धमके।

गाली-गलौज के बाद डंडे से सिर पर किया वार---प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने देखते ही दोनों को घेर लिया और पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए भद्दी-भद्दी गालियाँ देने लगे। जब सोहैल ने गाली देने का विरोध किया, तो आरोपी शरीफ ने जान से मारने की नियत से लकड़ी के डंडे से सोहैल के सिर पर ज़ोरदार वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर ज़मीन पर गिर पड़ा। जब भाभी परवीन बी अपने देवर को बचाने बीच-बचाव में आईं, तो दोनों भाइयों ने उनके साथ भी लात-घूसों से जमकर मारपीट की।

बीएनएस की नई धाराओं में मामला दर्ज--घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सांची सिविल अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। पीड़िता परवीन बी की शिकायत पर सलामतपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28