सांची क्षेत्र के कई गांवों में किराना पान की दुकान पर खुलेआम बिक रही है अवैध शराब, कई लोगों के परिवार हुए बर्बाद
-एमआरपी से अधिक कीमत पर बेच रहे हैं शराब
-आबकारी विभाग की मिलीभगत से सप्लाई हो रही है शराब
-ठेकेदार पर ऊंची पहुंच के चलते नही होती कार्रवाई
अदनान खान सांची/सलामतपुर। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
इन दिनों सांची सलामतपुर शराब ठेकेदार डीआर वाइन कंपनी द्वारा सांची थाने के कुछ गांवों में खुलेआम किराना दुकान से लेकर पान की दुकान, होटल, ढाबे और चाय की दुकान तक पर आसानी के साथ अवैध रूप से शराब बेच रहा है। और ये सब पुलिस और आबकारी विभाग की नाक के नीचे खुलेआम हो रहा है। बताया जाता है कि ठेकेदार की ऊंची पहुंच के चलते पुलिस व आबकारी भी कार्रवाई करने से कतरा रही है। वहीं आमखेड़ा, पगनेश्वर गांव के ढाबा, चिरौली, गुलगांव, एरन गांव, मरमटा, सूखाकरार गांव, चिरहोली गांव में पान की गुमठी, चाय की दुकान, किराने की दुकान पर अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। अवैध रूप से बिक रही शराब के कारण कई ग्रामीणों के परिवार बर्बाद होने के साथ ही युवक भी नशे की लत में बर्बाद हो रहे हैं। आलम यह है कि चाय की दुकान तक पर अवैध शराब आसानी के साथ बिक रही है।
इन क्षेत्रों में खुलेआम बिक रही है अवैध शराब--- सांची सलामतपुर शराब ठेकेदार डीआर वाइन कंपनी की 3 शराब दुकानें जिनमें से 2 दुकान सांची क्षेत्र और एक दुकान सलामतपुर क्षेत्र में है। ठेकेदार द्वारा खुलेआम अवैध शराब आबकारी विभाग की नाक के नीचे बेची जा रही है।गुलगांव, एरन गांव में पान की दुकान पर, चिरहोली में किराना दुकान पर खुलेआम शराब बेची जा रही है। इसके साथ ही पगनेश्वर सहित कई ढाबों पर भी अवैध रूप से शराब बिक रही है। और वहीं बैठकर पिलाई भी जा रही है।
क्षेत्र के रहवासियों ने कलेक्टर एसपी से की कार्रवाई की मांग---आसपास गांवों के रहवासियों ने रायसेन जिले के कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता सहित रायसेन आबकारी अधिकारी से शराब माफिया के ऊपर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। रहवासियों ने कहा है कि अवैध रूप से बिक रही शराब के कारण सैंकड़ों लोगों के घर परिवार बर्बाद हो गए हैं। वहीं कई युवक भी इसकी चपेट में आकर नशे के आदि हो रहें हैं। जिससे उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है। क्षेत्र के शराब ठेकेदार के ऊपर शीघ्र ही कार्रवाई की जाए नही तो हम आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।
इनका कहना है।
आपके द्वारा मेरे संज्ञान में लाया गया है कि कई गांवों में किराना दुकान से लेकर चाय पान की दुकान पर शराब ठेकेदार अवैध रूप से शराब बिकवा रहा है। जांच कर शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी
रामबिलोचन शर्मा, थाना प्रभारी सांची।






























MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त