बेड़नी नचवाने को लेकर दोस्तों में विवाद, तीन युवकों ने दोस्त को डंडों व बेल्ट से पीटा
-सलामतपुर के मुड़ियाखेड़ा गांव की घटना, भुजरिया पर्व के दौरान गांव में हुआ विवाद
-पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, घायल युवक को अस्पताल में हुआ उपचार
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
क्षेत्र के मुड़ियाखेड़ा गांव में भुजरिया पर्व के दौरान दोस्तों के बीच हुआ मामूली विवाद मारपीट में बदल गया। गांव में बेड़नी (पारंपरिक नर्तकी) नचवाने की योजना पूरी न होने से नाराज तीन दोस्तों ने मिलकर अपने ही एक साथी की डंडों और बेल्ट से बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना में पीड़ित युवक को गंभीर चोटें आई हैं। सलामतपुर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
फोन कर बुलाया, फिर फोन उठाना बंद कर दिया--पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी अरविंद लोधी निवासी मुड़ियाखेड़ा ने अपनी शिकायत में बताया कि भुजरिया पर्व की रात लगभग 9:30 बजे उसके पास गांव के ही अनिल लोधी का फोन आया था। अनिल ने अरविंद से कहा कि वह सलामतपुर आ जाए, दोनों मिलकर गांव में नचवाने के लिए बेड़नी लेने चलेंगे। अनिल की बात सुनकर अरविंद सलामतपुर पहुंच गया। वहां पहुंचने के बाद अरविंद ने अनिल को संपर्क करने के लिए कई बार फोन लगाया, लेकिन अनिल ने उसका फोन नहीं उठाया।
रेल्वे फाटक पर घेरकर किया हमला--काफी देर इंतजार करने के बाद जब कोई जवाब नहीं मिला, तो अरविंद वापस अपने गांव मुड़ियाखेड़ा लौटने लगा। जैसे ही वह मुड़ियाखेड़ा रेल्वे फाटक के पास पहुंचा, वहां पहले से मौजूद अनिल लोधी, शैतान और बबलू (तीनों निवासी मुड़ियाखेड़ा) ने उसे रोक लिया। बेड़नी न आने की बात पर तीनों ने अरविंद के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पीड़ित ने विरोध किया, तो तीनों आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।
डंडे, बेल्ट और लात-घूंसों से की धुनाई--मारपीट के दौरान अनिल लोधी ने हाथ में लिए डंडे से प्रहार किया, शैतान ने बेल्ट से पीटा तथा बबलू ने लात-घूंसों से उसकी जमकर धुनाई कर दी। हमले में अरविंद के हाथ और पैरों में गंभीर अंदरूनी (मूंदी) चोटें आई हैं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हुए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
पुलिस ने दर्ज किया मामला--घटना के तुरंत बाद घायल अरविंद को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के बाद पीड़ित ने सलामतपुर थाने पहुंचकर पूरी आपबीती सुनाई। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी अनिल लोधी, शैतान और बबलू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 296(बी), 115(2), 351(3) एवं 3/5 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
इनका कहना है:
"मुड़ियाखेड़ा गांव में बेड़नी नचाने के विवाद को लेकर तीन युवकों ने एक साथी के साथ मारपीट की है। घायल युवक को मूंदी चोटें आई हैं, जिसका डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।"
श्यामराज सिंह राजपूत, थाना प्रभारी, सलामतपुर।






























नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
जुलूस नहीं निकाल पाएंगी ममता, हाईकोर्ट ने जनसभा के लिए तय कीं कई शर्तें