अदनान खान एडिटर इन चीफ। IND28.COM

जबलपुर के मदनमहल में एक ऑटो चालक को दो गुटों के बीच समझौता कराना भारी पड़ गया। दरअसल मदन महल आमनपुर में बीती रात ऑटो चालक अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान वह विवाद का निपटारा कराने रुक गया। विवाद में ऑटो चालक की ही चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। देर रात ऑटो चालक को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मेडिकल अस्पताल में सुबह युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं आज ऑटो चालक का पीएम कराया जाएगा। हालांकि पुलिस ने कुछ आरोपियों को अभिरक्षा में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

मदन महल पुलिस के मुताबिक आमनपुर जैन मंदिर के पास शराब के नशे में दो युवक आपस में विवाद कर रहे थे। दोनों युवक के बीच पैसों को लेकर विवाद था। ऑटो चालक दोनों युवक को पहचानता था। विवाद को देख ऑटो चालक मंगलेश पटेल रास्ते में रुक गया और दोनों युवकों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने लगा। इसी बीच एक युवक ने ऑटो चालक पर चाकू से वार कर दिया। जिससे ऑटो चालक खून से लथपथ होकर नीचे गिर गया। ऑटो चालक को देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टरों ने ऑटो चालक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक झगड़ा कर रहे दोनों युवक के बीच पुरानी आपसी रंजिश थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को अभिरक्षा में ले लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही हैं।

न्यूज़ सोर्स : IND28.COM