सलामतपुर रायसेन से अदनान खान। प्रधान संपादक IND28.COM

रायसेन जिले के सलामतपुर थाना अंतर्गत रातातलाई पहाड़ी के जंगल में एक पेड़ पर रस्सी से गले में फंदा लगा लटका हुआ वृद्ध व्यक्ति का शव मिला है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सलामतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। शव लगभग 5 दिन पुराना बताया जा रहा है। जिसमें से बदबू आने लगी है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त की है जो कालूराम मेहरा आत्मज रामप्रसाद मेहरा उम्र 60 से 70 साल निवासी पीतल मिल चौराहा करियाखेड़ा विदिशा जो लगभग  12 दिन से घर से लापता थे। जिनकी गुम इंसान की रिपोर्ट विदिशा थाने में भी दर्ज थी। सलामतपुर पुलिस ने मर्ग का कायम कर पोस्टमार्टम के लिए शव को सांची स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल भेज दिया है। वहीं सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए है।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान, प्रधान संपादक IND28.COM