- घायल महिला को 108 से किया सांची अस्पताल रेफर

-सलामतपुर पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। एडिटर इन चीफ IND28.COM

थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सेमरा में रविवार को घर के सामने बाड़े में मिट्टी खोदने की बात को लेकर एक ही परिवार के लोगों में विवाद हो गया।विवाद इतना बड़ा की लाठी डंडे चल गए। जिसमें एक महिला तुलसा बाई पति दया लाल उम्र लगभग 36 वर्ष सर में चोट लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से सांची अस्पताल ले पहुंचाया।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रायसेन जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।सलामतपुर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी से प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल महिला तुलसा बाई के पति फरियादी दयालाल की रिपोर्ट पर आरोपी कैलाश अशोक महेश एवं एक महिला पर धारा 294, 323, 506, 34 आईपीसी के तहत मामला पंजीबद्ध विवेचना में लिया गया। दीवानगंज चौकी प्रभारी बीरबल सिंह ने जानकारी मिलते ही तत्काल घायल महिला की मदद की। वहीं मामले की विवेचना हेड कांस्टेबल लखपत सिंह रघुवंशी द्वारा की जा रही है।


न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM