-बडनपुर रेलवे फाटक के सामने रेलवे लाईन की घटना

-पुलिस ने मर्ग का मामला कायमकर लिया जांच में

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। एडिटर इन चीफ IND28.COM

सलामतपुर थाने के पायलेट ने पत्नी से विवाद के चलते मंगलवार दोपहर तीन बजे के लगभग ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार दोपहर के समय सलामतपुर स्टेशन मास्टर ने तहरीर भेजकर मामले की जानकारी दी थी। जानकारी मिलते ही घटनास्थल रातातलाई बडनपुर के रेलवे फाटक पहुंचे। तो देखा कि थाने के पायलेट व वाटरमैन हेमराज अहिरवार पिता लालाराम अहिरवार उम्र 35 वर्ष निवासी रातातलाई ने खंबा नम्बर 874/21 के रेलवे लाइन पर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। मर्ग का मामला कायमकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सांची स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। शुरुआती जानकारी में ये बात सामने आई है कि हेमराज ने पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या की है।

5 साल से सलामतपुर थाने का वाहन चला रहा था हेमराज---रातातलाई निवासी हेमराज 2018 से थाने का वाहन चलाने के साथ ही वाटरमैन के पद पर पदस्थ था।  उसने कई मामलों में पुलिस की काफी मदद भी की है। थाने के पूर्व थानेदार देवेन्द्र पाल सिंह (वर्तमान ओबेदुल्लागंज थाने में पदस्थ) को भी जब मामले की जानकारी मिली तो उन्हें हेमराम के इतना बड़ा कदम उठाने पर काफी दुख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि हेमराज काम के प्रति काफी समर्पित रहा है। थाने के कई मामलों का पर्दाफाश करने में उसने अहम भूमिका निभाई है।

10 दिन पहले पत्नी झगड़कर चली गई है मायके-- हेमराज अहिरवार की शादी लगभग 17 वर्ष पहले महाराष्ट्र में हुई थी। उसकी 2 लड़कियां और 1 लड़का है। हेमराज का अपनी पत्नी पूनम से आए दिन विवाद होता रहता था। कई बार पुलिस ने पहल कर दोनों का भी समझौता कराया था। पूनम दीपावली के दस दिन पहले ही किसी बात पर झगड़कर महाराष्ट्र चली गई है। और वापस नही आ रही थी। इसी बात की टेंशन में हेमराज ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी।


न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM