-पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने किया सांची अस्पताल में हंगामा

-मौके पर पहुंचा सांची सलामतपुर थाने का पुलिस बल, निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद शांत हुए परिजन

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

शुक्रवार सुबह सांची के गुलगांव रोड पर एक व्यक्ति का पेड़ पर रस्सी के फंदे पर झूलता हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान सोनू लोधी पिता रामसिंह लोधी उम्र 35 वर्ष निवासी विदिशा के रूप में की है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए बताया कि मृतक कल शाम 7:30 बजे तक घर पर ही था और सांची आकर वह आत्महत्या क्यों करेगा। यह जांच का विषय है। युवक का शव जब सांची सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के पहुंचा तो परिजनों ने हंगामा कर दिया। मामला बढ़ता देखकर सांची टीआई सहित सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी को भी पुलिस अमले के साथ सांची पहुंचना पड़ा। वहीं सांची नायब तहसीलदार नियति साहू भी सिविल अस्पताल पहुंची। और मृतक के परिजनों को समझाइश दी की जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के आश्वासन के बाद मृतक के परिजन शांत हुए। वहीं सांची पुलिस ने फिलहाल मर्ग का मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।

मृतक सोनू टाइल्स घिसाई का काम करता था--- सोनू लोधी पिता राम सिंह लोधी उम्र 35 वर्ष मूल रूप से गुलाबगंज के खजूरी गांव का रहने वाला था। वर्तमान में विदिशा में रहकर टाईल्स घिसाई का काम करता था। सोनू की शादी हो चुकी है और उसके 2 बच्चे भी हैं। वहीं परिजनों ने सोनू की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। 

इनका कहना है। 

मृतक सोनू लोधी के परिजनों ने हत्या की आंशका जताते हुए सांची अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान हंगामा कर दिया था। मौके पर सांची टीआई सहित सलामतपुर थाने के पुलिस बल के साथ ही सांची नायब तहसीलदार नियति साहू भी पहुंच गई थीं। परिजनों को समझाईश देकर मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। तब परिजन मान गए और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।


न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM