-आरोपी दोनों युवकों को रायसेन न्यायालय में किया पेश

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

2 जनवरी को थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक अशोक अहिरवार पिता कैलाश अहिरवार निवासी सेमरा ने जन्मदिन की पार्टी में दो युवकों से हुई कहासुनी और धक्का मुक्की को अपनी बेज़्ज़त्ति और आत्मसम्मान को ठेस पहुंचना मानते हुए घर में फांसी लगा ली थी। और फांसी लगाने से पहले एक सोसाईड नोट भी लिखकर छोड़ गया था। जिसमें उनकी मौत के लिए राजेश अहिरवार पिता रामदयाल अहिरवार निवासी बालमपुर और पवन उर्फ पोप सिंह पिता नाथूराम निवासी करैयाखेड़ा विदिशा को जिम्मेदार बताया था। सलामतपुर पुलिस ने तब मर्ग का मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान मामले में धारा 306, 34 आईपीसी का इजाफा करते हुए आरोपी राजेश अहिरवार और पवन उर्फ पोप सिंह को धार 306, 34 आईपीसी के तहत गिरफ्तार कर रायसेन न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेजने के आदेश न्यायालय द्वारा दिए गए।

पड़ोसी के घर में जन्मदिन कार्यक्रम में हुआ था विवाद--- 1 जनवरी को मृतक अशोक अहिरवार के पड़ोसी के यहां जन्मदिन का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें अशोक को भी बुलाया गया था। वहां पर कार्यक्रम में बेड़नी भी नाचने के लिए बुलाईं गई थी। कार्यक्रम में अशोक की राजेश अहिरवार और पवन उर्फ पोप सिंह के साथ कहासुनी और धक्का मुक्की हो गईं। इस धक्का मुक्की को अशोक ने अपनी बेज़्ज़त्ति मानते हुए दुखी होकर दूसरे दिन ही 2 जनवरी को सुबह घर पर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। और एक सुसाईड नोट भी छोड़ गया। जिसमें उसकी मौत के लिए राजेश अहिरवार और पवन उर्फ पोप सिंह को ज़िम्मेदार बताया था। सलामतपुर पुलिस ने जांच के दौरान सोसाईड नोट को सही पाया और आरोपी राजेश और पवन उर्फ पोप सिंह को गिरफ्तार कर रायसेन न्यायालय में पेश कर दिया। 

अशोक काम करने के लिए रोज़ जाता था भोपाल--अशोक अहिरवार काम करने के लिए प्रतिदिन सेमरा गांव से भोपाल के लिए अपडाउन करता था। और अपनी रोज़ी रोटी चलाता था। उसकी शादी भी हो चुकी है और बच्चे भी हैं। पत्नी का घटना के बाद से ही बुरा हाल है। और परिवार में जवान बेटे की मौत के बाद से ही पिता कैलाश अहिरवार भी टूट से गए हैं। लेकिन उनको तीन महीने बाद ही सही बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार राजेश और पवन उर्फ पोप सिंह की गिरफ्तारी से न्याय की उम्मीद जागी है। और उन्होंने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग न्यायालय से की है।

इनका कहना है।

जन्मदिन के कार्यक्रम में आपसी कहासुनी और धक्का मुक्की से दुखी होकर 2 जनवरी को सेमरा गांव निवासी अशोक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे थी। सोसाईड नोट में मौत के लिए राजेश और पवन उर्फ पोप सिंह को ज़िम्मेदार बताया गया था। जो जांच में सही पाया गया। मामले में 306, 34 आईपीसी का इजाफा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया। जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश न्यायालय द्वारा दिए गए।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM