-सलामतपुर पुलिस ने 1 गिरफ्तारी वारंट भी किया तामील

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

थाना पुलिस को काम्बिंग गश्त के दौरान तीन ऐसे फरार स्थाई वारंटियों को पकड़ने में सफलता मिली है जो चार और दो वर्षों से चार मामलों में फरार चल रहे थे। इसके साथ ही पुलिस ने एक गिरफ्तारी वारंट भी तामील कराया है। रायसेन एसपी विकास कुमार शहवाल के दिशा निर्देशन में फरार वारंटियों को पकड़ने का अभियान जोरों पर चल रहा है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने मंगलवार रात्रि को अपनी पुलिस टीम जिसमें एसआई आरएस दांगी, प्रधान आरक्षक जीतेन्द्र वर्मा, गणेश रघुवंशी, संजय लोवंशी, आरक्षक रामकरण शर्मा, सूरज वर्मा और राजू चौहान को शामिल कर कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाने के चार मामलों में तीन फरार स्थाई वारंटी पकड़ें हैं। जिनमें कैलाश कीर पिता सीताराम कीर उम्र 50 वर्ष निवासी बराईखास जो 2022 दो सालों से 138 चेक बाउंस के मामले में फरार चल रहा था। इसको मोबाइल लोकेशन के माध्यम से घेराबंदी कर गांव से ही गिरफ्तार किया है। बबलू  सपेरा पिता ओमकार सपेरा उम्र 45 वर्ष निवासी सलामतपुर जो चार साल 2020 से एक्सीडेंट के मामले में फरार चल रहा था। को सेवासनी गांव से गिरफ्तार किया है। वहीं अंकित नायक पिता मान सिंह नायक उम्र 28 वर्ष निवासी दीवानगंज जो दो मामलों 25 आर्म्स एक्ट और अड़ीबाजी के मामलों में 2021 व 22 से फरार स्थाई वारंटी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने दो स्थाई वारंटियों को बुधवार के दिन रायसेन न्यायालय में पेश किया है। वहीं 1 स्थाई वारंटी कैलाश कीर को भोपाल न्यायालय में पेश किया है।

1 गिरफ्तार वारंटी भी हुआ तामील---थाना पुलिस ने गुंडा और निगरानी शुदा बदमाशों को भी चेक किया। वहीं एक गिरफ्तारी वारंटी भी तामील किया हैं। जिसमें दिवान सिंह यादव पिता मूलचंद यादव निवासी कटसारी को धारा 125 सीआरपीसी भरण पोषण के मामले में फरार चल रहा था का गिरफ्तारी वारंट तामील कराया हैं।

इनका कहना है।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान 4 मामलों में 3 स्थाई और 1 गिरफ्तारी वारंट तामील कराएं गए हैं। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में फरार वारंटियों की धरपकड़ करने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM