-पत्नी को घायल अवस्था में सांची सिविल अस्पताल किया रेफर

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

देर रात थाना क्षेत्र के टोरिया मोहल्ले में ज़रा सी बात पर पति और पत्नी के बीच मारपीट हो गई। विवाद इतना बड़ा की पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर घायल कर दिया। वो तो मामला ज़्यादा बढ़ता इससे पहले ही इनके लड़के राजकुमार ने बीच बचाव किया।सलामतपुर थाने के प्रधान आरक्षक विकास श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि रातातलाई ग्राम पंचायत के टोरिया मोहल्ले में अनार सिंह अहिरवार पिता अमर सिंह अहिरवार का अपनी पत्नी फूल बाई से विवाद हो गया। दरअसल फूल बाई और उसका बेटा राजकुमार दालान में सो रहे थे। फूल बाई ने अपने पति अनार सिंह से ओढ़ने के लिए रजाई मांगी तो यह बात अनार सिंह को नागवार गुजरी और उसने पत्नी के साथ गाली गलौच करते हुए डंडे से मारपीट कर दी। वो तो गनीमत रही है इनके पुत्र राजकुमार ने बीच बचाव किया। उसके बाद भी मारपीट से फूल बाई के सिर, आँख के ऊपर सहित अन्य जगह चोंटे आ गई। महिला को ईलाज के लिए सांची सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं सलामतपुर पुलिस ने आरोपी अनार सिंह अहिरवार के विरुद्ध धारा 294, 323, 506 असीपीसी का मामला पंजीबद्ध किया है।

आदतन अपराधी है अनार सिंह अहिरवार---पुलिस ने बताया कि आरोपी मूल रूप से कालीटोर पिपरई गांव के निवासी अनार सिंह अहिरवार जो वर्तमान में रातातलाई पंचायत के टोरिया मोहल्ला में रहता है। अनार सिंह अहिरवार के विरुद्ध पहले भी लगभग 5 मामले दर्ज हो चुके हैं। वहीं सलामतपुर पुलिस ने अनार सिंह अहिरवार के जिला बदर की फाइल रायसेन कलेक्टर के पास भेजी है। जो वर्तमान में विचाराधीन है। अब देखना यह है कि प्रशासन कितने समय में इसकी जिला बदर की कार्रवाई करता है। 



 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28