- पुलिस ने नई धाराओं के तहत किया मामला दर्ज

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

थाना क्षेत्र के एक नजदीकी गांवों में रहने वाली सोलह साल की नाबालिग लड़की और एक साढ़े तेरह साल का लड़का घर से बिना बताए लापता हो गए हैं। जैसे ही मामले की जानकारी परिजनों को मिली तो उन्होंने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। सलामतपुर पुलिस ने नई धाराओं के तहत धारा 137(2) बीएनएस का मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के एक नज़दीकी गांव से आई महिला ने शिकायत दर्ज कराई की उनकी सोलह साल की नाबालिग लड़की 6 जुलाई की दोपहर से गायब है। काफी खोजबीन के बाद भी लड़की का कहीं पता नही चल सका। लड़की अपने नाना के घर आई हुई थी। पुलिस ने मामला नाबालिग लड़की से जुड़ा होने की वजह से तत्काल मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।वहीं दूसरे मामले में एक साढ़े तेरह साल का नाबालिग लड़का लापता हैं। यह 9 जुलाई को घर से दुकान पर समान लेने का बोलकर निकला था। जिसका अभी तक पता नही चल सका है। नाबालिग लड़का पिता की मौत पांच साल पहले होने के कारण अपने मामा के घर पर रह रहा था।

इनका कहना है।

मामला नाबालिग लड़का लड़की से जुड़ा होने के चलते तत्काल आसपास थाने सहित भोपाल और विदिशा थाना क्षेत्र में भी नाबालिग लड़के लड़की से जुड़ी हुई पूरी जानकारी भेज दी है। उन्होंने कहा है कि जांच जारी है। हम शीघ्र ही दोनों नाबालिगों को दस्तयाब कर लेंगे।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28