-सलामतपुर पुलिस ने 4 युवकों के खिलाफ किया मामला दर्ज

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

गुरुवार रात्रि थाना क्षेत्र अंतर्गत भरतीपुर गांव में चार युवकों ने एक युवक की डंडों से जमकर पिटाई कर दी। जिसकी वजह से युवक का सिर फट गया। गंभीर हालत में युवक को सांची सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। यह मारपीट की घटना लड़की को छेड़ने की बात पर हुई हैं। पुलिस ने फरियादी राजेन्द्र सिंह सिसोदिया पिता सनमान सिंह निवासी नयापुरा रायसेन की रिपोर्ट पर चार आरोपियों सोनू, विनोद, रोहित और सज्जन सिंह सभी निवासी भरतीपुर गांव के विरुद्ध धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस का मामला दर्जकर जांच में लिया है। जानकारी अनुसार गुरुवार रात्रि नो बजे से दस बजे के बीच फरियादी राजेन्द्र सिंह भरतीपुर गांव में गुड्डू की दुकान पर गुटका लेने गया था। तभी गांव के सोनू, विनोद, रोहित और सज्जन सिंह वहां पहुंच गए और राजेंद्र से बोले कि तू लड़की क्यों छेड़ता है। राजेन्द्र ने मना किया कि मेने ऐसा नही किया है। तभी चारों युवकों ने डंडों से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसकी वजह से राजेन्द्र का सिर फट गया। उसे गंभीर हालत में सांची के सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं शुक्रवार के दिन घायल राजेन्द्र के सिर का सीटी स्कैन कराने के लिए रायसेन भेजा गया है।

फरियादी और आरोपी युवक साथ में धान रोपने का काम करते हैं---राजेन्द्र सिंह सिसोदिया नयापुरा रायसेन से भरतीपुर गांव में अपने रिश्तेदार के घर आया था। यहां पर वह धान रोपने की मज़दरी कर रहा था। और गांव के सोनू, विनोद, रोहित और सज्जन सिंह भी इसके साथ ही धान रोपने और उसकी निदाई करने का काम कर रहे थे। साथ में ही काम करने के दौरान किसी बात को लेकर इनके बीच मनमुटाव हो गया था। इसलिए चारों आरोपी युवकों ने मिलकर फरियादी राजेन्द्र सिंह की डंडों से जमकर पिटाई कर दी।

इनका कहना है।

मारपीट के मामले में फरियादी राजेन्द्र की रिपोर्ट पर भरतीपुर गांव के चार युवकों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने डंडों से मारपीट की है।जिसकी वजह से राजेन्द्र का सिर फट गया।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28