-सलामतपुर पुलिस ने 3 स्थाई वारंटी सहित 1 गिरफ्तारी वारंट किया तामील

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

थाना पुलिस को काम्बिंग गश्त के दौरान मारपीट के मामले में 6 साल से फरार स्थाई वारंटी पिता पुत्र को गिरफ्तार करने में बड़े सफलता मिली है। पुलिस ने तीन स्थाई और 1 गिरफ्तारी वारंटी को पकड़ा है। रायसेन एसपी पंकज पांडे के दिशा निर्देशन में फरार वारंटियों को पकड़ने का अभियान जोरों पर चल रहा है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने शनिवार रात्रि को अपनी पुलिस टीम जिसमें एएसआई सुनील शर्मा, एएसआई राजेश यादव, प्रधान आरक्षक गणेशराम रघुवंशी, आरक्षक रंजीत धाकड़, रामकरण शर्मा और सैनिक नोबत सिंह को शामिल कर कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाने के तीन मामलों में तीन फरार स्थाई वारंटी पकड़ें हैं। जिनमें दो पिता पुत्र भी शामिल हैं। हजारी सपेरा पिता धन्नालाल सपेरा निवासी सुकासेन और उसके लड़के बबलू सपेरा दोनों ही मारपीट के मामले में 2018 से फरार चल रहे थे। पिता पुत्र को मोबाइल लोकेशन के माध्यम से घेराबंदी कर सुकासेन गांव से गिरफ्तार किया है। वहीं हल्के सहरिया पिता मूलचंद सहरिया निवासी सालेरा जो तीन साल 2021 से चेक बाउंस के मामले में फरार चल रहा था। को सालेरा गांव से ही गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों स्थाई वारंटियों को रविवार के दिन रायसेन न्यायालय में पेश किया है। 

1 गिरफ्तार वारंटी भी हुआ तामील---थाना पुलिस ने गुंडा और निगरानी शुदा बदमाशों को भी चेक किया। वहीं एक गिरफ्तारी वारंटी भी तामील किया हैं। जिसमें कमलनाथ पिता रामप्रसाद नाथ निवासी गाडरखेड़ी जो धारा 323, 506 आईपीसी मारपीट के मामले में 5 साल 2019 से फरार चल रहा था का गिरफ्तारी वारंट तामील करा के रायसेन न्यायालय में पेश किया है।

इनका कहना है।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान 3 मामलों में 3 स्थाई और 1 गिरफ्तारी वारंट तामील कराएं गए हैं। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में फरार वारंटियों की धरपकड़ करने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28