गीदगढ़ गौशाला से 9 गेट चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
-20 सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर आरोपी तक पहुंची पुलिस
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र के दीवानगंज पुलिस चौकी अंतर्गत 23-24 जनवरी की रात्रि में ग्राम गीदगढ़ की गौशाला में लगे 9 गेट उखाड़कर चोरी करने का मामला सामने आया था। इस संबंध में सरपंच लीला कृष्ण अहिरवार और सहायक सचिव बृजेश मालवीय की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार के मार्गदर्शन में सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी और चौकी प्रभारी आर.एस. दांगी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने क्षेत्र के 20 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ संदिग्धों की पहचान की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने मुकेश (निवासी मुश्काबाद), जावेद (निवासी मुश्काबाद) और प्रहलाद (निवासी दीवानगंज) को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर जंगल में छिपाए गए छह गेट बरामद किए गए, जबकि तीन गेट एक कबाड़ी को बेचे जा चुके थे, जिन्हें भी पुलिस ने बरामद कर लिया। इसके अलावा, कबाड़ी अरविंद पाटकर पर भी चोरी का सामान खरीदने के आरोप में मामला दर्ज किया गया। चोरी के 9 गेट और चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को पुलिस ने जब्त कर लिया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को रायसेन न्यायालय में पेश किया। चोरी के खुलासा करने में चौकी प्रभारी आरएस दांगी, प्रधान आरक्षक दिलीप यादव, प्रधान आरक्षक सुनील लोधी, आरक्षक सूरज वर्मा, आरक्षक राजू चौहान, आरक्षक धर्मेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।































भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश