सलामतपुर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस
-माता पिता गए थे भोपाल, घर पर अकेला था युवक
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सलामतपुर के वार्ड नंबर 10, पुरानी कलारी मोहल्ले में रहने वाले भूपेंद्र विश्वकर्मा (27) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मृतक के माता-पिता को 11 फरवरी की शाम मिली, जब वे भोपाल से लौटे। जानकारी के मुताबिक, भूपेंद्र के माता-पिता 10 फरवरी को अपने बड़े बेटे के पास भोपाल गए थे, जबकि वह घर पर अकेला था। जब वे लौटे, तो घर का दरवाजा आधा खुला मिला। अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि भूपेंद्र पलंग पर मृत अवस्था में पड़ा था। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सलामतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सांची सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रात्रि होने के कारण पोस्टमार्टम 12 फरवरी, बुधवार को किया गया, लेकिन मौत के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह स्पष्ट होगी। भूपेंद्र मिस्त्री का काम करता था और उसकी अचानक मौत से परिवार सदमे में है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश