गीदगढ़ रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के सलामतपुर थाने के दीवानगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम गीदगढ़ में ईंट भट्टे पर काम करने वाले एक मजदूर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दीवानगंज पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान राजा (उम्र 26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कोकता, भोपाल का निवासी था। राजा ने रविवार सुबह ईंट भट्टे पर काम करने के बाद अपनी बहन के घर जाने का कह कर घर से निकला था। दोपहर के समय उसे ट्रेन की चपेट में आने से मृत पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सांची अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश