अज्ञात युवक की ट्रेन से गिरकर मौत के 2 महीने बाद भी नही हुई शव की शिनाख्त
-4 मार्च को लांबाखेड़ा रेलवे लाइनों के अप और डाउन ट्रेक के पास पड़ा मिला था शव
-सलामतपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद दफना दिया है शव
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
दो महीने पहले ट्रेन से गिरकर जिस अज्ञात शख्स की मौत हुई थी उसकी अभी तक शिनाख्त नही हो सकी है। जबकि पुलिस ने पहचान के लिए आसपास थाना क्षेत्रों में मृतक का हुलिया और फ़ोटो वगैरह भी भेजे थे। फिर भी कुछ पता नही चल सका था। शव का पोस्टमार्टम सांची सिविल अस्पताल में कराने के बाद सांची के ही श्मशान घाट पर शव को दफना दिया है। गौरतलब है कि 04 मार्च को थाना पुलिस को एक मेमो सलामतपुर रेलवे स्टेशन से मिला था कि किसी युवक का शव लांबाखेड़ा रेलवे लाइनों के अप और डाउन ट्रेक के बीच में पड़ा हुआ है।जानकारी मिलते ही थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल लांबाखेड़ा रेलवे लाइनों के खंभा नम्बर 868/14 से 868/16 पर पहुंची। तो पता चला कि किसी अज्ञात युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई है। मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच लग रही है। तलाशी लेने पर मृतक के पास से कोई भी ऐसा डॉक्यूमेंट या मोबाइल वगैरह नही मिला था कि जिससे युवक की शिनाख्त हो सके।पुलिस ने शव को मौके से उठाकर सांची सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मर्चुरी रूम में काफी समय तक रखवा दिया था। लेकिन शिनाख्त नही होने पर शव को बाद में शमशान घाट पर दफना दिया था। घटना को अब 2 महीने हो चुके फिर भी मृतक की पहचान नही हो सकी है।
इनका कहना है।
4 मार्च मंगलवार को सुबह किसी अज्ञात युवक का शव रेलवे लाइनों के पास पड़ा हुआ मिला था। युवक की शिनाख्त नही हुई थी। सलामतपुर अस्पताल में मर्चुरी रूम नही होने की वजह से शव को सांची सिविल अस्पताल के मर्चुरी रूम में काफी समय तक रख गया था। पहचान नही होने पर बाद में शव को दफना दिया गया था। 2 महीने बाद भी मृतक की शिनाख्त नही हो पाई है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर