दीवानगंज पुलिस ने 2 दिन में सुलझाया अपहरण का मामला, नाबालिक बालिका को सकुशल किया दस्तयाब
-मोबाइल पर रोक-टोक से नाराज़ होकर घर से निकली थी बालिका
-विदिशा से बरामद कर परिजनों को सौंपा
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
दीवानगंज पुलिस ने चौकी क्षेत्र से गुम हुई एक 14 वर्षीय नाबालिक बालिका को मात्र दो दिन में दस्तयाब कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रायसेन पंकज पांडे के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार एवं एसडीओपी प्रतिभा शर्मा के मार्गदर्शन में की गई। मिली जानकारी के अनुसार 13 मई 2025 को फरियादी, जो कि चौकी क्षेत्र के एक ईंट भट्टे पर मजप दूरी करता है, ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिक बहन रात से बिना बताए कहीं चली गई है। रिपोर्ट पर तत्काल अपराध क्रमांक 117/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। थाना सलामतपुर प्रभारी एवं दीवानगंज चौकी प्रभारी वरुण सक्सेना के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर सघन तलाश शुरू की गई। दीवानगंज चौकी प्रभारी वरुण सक्सेना द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई और मुखबिर की सूचना पर अपहृता को विदिशा से दस्तयाब किया गया। पुलिस पूछताछ में बालिका ने बताया कि वह मोबाइल फोन चलाने को लेकर भाई द्वारा की गई रोक-टोक से नाराज होकर स्वयं ही घर से निकल गई थी। पुलिस ने बालिका को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से परिजन राहत महसूस कर रहे हैं। दो दिन के भीतर ही नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर पुलिस ने उल्लेखनीय कार्य किया है।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर