किसान के खेत से पानी की मोटर चोरी के 4 आरोपी गिरफ्तार, रायसेन न्यायालय में किया पेश
-चोरी की मोटर खरीदने वाले कबाड़ी को भी विदिशा से किया गिरफ्तार
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चार चोरों को घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। थाने के एएसआई रमेश रैकवार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 22 जून की रात्रि में ग्राम छोला में फरियादी प्रकाश पिता बट्टूलाल के खेत से कोई अज्ञात चोर पानी की मोटर चुराकर ले गए थे। जिसकी रिपोर्ट थाने में 29 जून को की गई। पुलिस ने फरियादी प्रकाश की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध 303(2) बीएनएस का मामला दर्ज कर जांच में लिया था। फरियादी ने उसके पड़ोसी खेत मालिक राजा धानक पर शक ज़ाहिर किया था। पुलिस राजा को पूछताछ के लिए गांव से थाने ले आई। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी राजा धानक ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और दो अन्य साथियों पप्पू उर्फ छोटेलाल धानक, मुकेश अहिरवार दोनों निवासी भरतीपुर गांव व मोटर खरीदने वाले कबाड़ी ताहिर हुसैन निवासी विदिशा का नाम बताया। जानकारी मिलते ही सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने पुलिस अधीक्षक रायसेन को मामले से अवगत कराते हुए टीम बनाई जिसमें एएसआई रमेश रैकवार, प्रधान आरक्षक गणेश रघुवंशी, विकास श्रीवास्तव, आरक्षक रंजीत धाकड़ और राहुल रघुवंशी को शामिल किया। टीम ने भरतीपुर गांव में दबिश देकर पप्पू उर्फ छोटेलाल धानक और मुकेश अहिरवार को गिरफ्तार किया। वहीं चोरी की मोटर खरीदने वाले कबाड़ी ताहिर हुसैन को घेराबंदी कर विदिशा से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की। सभी आरोपियों को सोमवार के दिन रायसेन न्यायालय में पेश किया गया है।
इनका कहना है
चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं चोरी की मोटर खरीदने वाले विदिशा के कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर रायसेन न्यायालय में पेश किया है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर