हाईवे पर रात्रि में लूट करने वाली गैंग का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार, लूट का माल भी बरामद
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
आरोपी कितने भी शातिर क्यों ना हों, पुलिस के हत्थे चढ़ ही जाते हैं। एसपी पंकज कुमार पांडे की शानदार मॉनिटरिंग के चलते पुलिस ने लूट की घटना का पर्दाफाश कर लिया है। दिनांक 23/08/2025 की रात्रि लगभग 01:00 बजे फरियादी विजय कुमार जैन निवासी शाहगढ़, जिला सागर द्वारा सूचना दी गई कि वह अपने भतीजे का गृहस्थी का सामान पीथमपुर से पिकअप वाहन (क्र. MP15G5140) में लेकर अपने गांव शाहगढ़ (जिला सागर) जा रहे थे। रायसेन क्षेत्र में कोढ़ी नदी पुल के पास रात्रि विश्राम के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार 6 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फरियादी से नगदी, मोबाइल एवं अन्य सामान लूट लिया गया तथा पिकअप वाहन को लेकर आरोपी भोपाल की ओर भाग निकले।सूचना पर डायल 100 सलामतपुर की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए वाहन एवं आरोपियों की तलाश प्रारंभ की। बौद्ध यूनिवर्सिटी के सामने पिकअप वाहन परित्यक्त अवस्था में मिला। जिसमें से सामान बिखरा हुआ था। वहीं अर्जुन राठौर से भी नगदी व मोबाइल लूटे जाने की पुष्टि हुई। पुलिस अधीक्षक रायसेन के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन के निर्देशन पर 05 पुलिस टीम तैयार कर एसडीओपी रायसेन के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर आरोपी बेरखेड़ी चौराहे के पास बाइक छोड़कर जंगल में भागे। लगातार सर्चिग के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसने अपराध स्वीकार करते हुए अन्य पांच साथियों के नाम बताए। गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड राजगढ़ जिले में चोरी व डकैती के मामलों से जुड़ा हुआ है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
आरोपियों से ज़ब्त सामग्री--01 लूटी हुयी एक मोटर साइकल, आरोपियों की पतासाजी व गिरफ्तारी करने पर डीआईजी द्वारा ₹20,000 नगद ईनाम की घोषणा की गई है।
इस कार्यवाही में विशेष योगदान देने वाले अधिकारी/कर्मचारी--प्रतिभा शर्मा अनुभागीय अधिकारी रायसेन नरेंद्र गोयल, थाना प्रभारी कोतवाली रायसेन, थाना प्रभारी सलामतपुर दिनेश सिंह रघुवंशी, जयप्रकाश त्रिपाठी थाना प्रभारी सांची, दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा, सहायक उप निरीक्षक आरक्षक रंजीत लोधी, शैलेंद्र सोलंकी, रंजीत धाकड़, रोहित गोस्वामी प्रधान आरक्षक, दिनेश राजपूत, ध्रुव सिंह एएसआई चंद्रपाल सिंह आरक्षकः रामकरण शर्मा, दीपक उपनरे, साइबर टीम सुरेन्द्र सिंह, आरक्षक शुभम रायसेन पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से हाईवे लूट का पर्दाफाश किया गया तथा अपराधियों पर नकेल कसी गई।






























शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
मंत्री संजय निषाद का बड़ा ऐलान, विनोद साहनी हत्याकांड में आज गोंडा में होगा घेराव
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
सरकारी स्कूलों के खर्च पर सख्ती, प्रधानाचार्यों से मांगा जाएगा बच्चों के फंड का रिकॉर्ड
मंडावली में खूनी खेल, युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला; मौत से मचा हड़कंप
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत