पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पैनी नज़र)
रायसेन जिले की सलामतपुर थाना पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला वर्ष 2024 का है, जब नाबालिग के परिजनों ने पुलिस में गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार के मार्गदर्शन में एसडीओपी प्रतिभा शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम में थाना प्रभारी दिनेश सिंहH रघुवंशी, दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा और हेड कांस्टेबल दिनेश राजपूत शामिल थे। पुलिस ने नाबालिग की तलाश में लगातार प्रयास जारी रखे। आरोपी राकेश नाथ (22) पिता हीरू नाथ, निवासी तुमडा, थाना खजूरी, जिला भोपाल नाबालिग को तीन माह पूर्व भोपाल में छोड़कर फरार हो गया था। नाबालिग जब अपने परिजनों के पास पहुंची तो पुलिस ने उसे दस्तयाब किया। चिकित्सकीय जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ—आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर दिया। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि वह रायसेन के गोपालपुर इलाके में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे सीधे जेल भेजने के आदेश दिए गए। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में एक बार फिर यह संदेश गया है कि महिला एवं नाबालिगों के विरुद्ध अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।






























शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
मंत्री संजय निषाद का बड़ा ऐलान, विनोद साहनी हत्याकांड में आज गोंडा में होगा घेराव
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
सरकारी स्कूलों के खर्च पर सख्ती, प्रधानाचार्यों से मांगा जाएगा बच्चों के फंड का रिकॉर्ड
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत
महिला के साथ हैवानियत की हद, ‘भूत भगाने’ के नाम पर हाथों को जलते कोयले से दागा