मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत, सतधारा नदी का मामला
-सलामतपुर पुलिस ने मर्ग का मामला दर्ज कर लिया जांच में
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर ईन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सतधारा नदी में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। सलामतपुर पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नारायण आदिवासी पिता टुंडा आदिवादी उम्र 28 निवासी राजीवनगर सलामतपुर शनिवार को सुबह करीब दस बजे घर से मछली पकड़ने का बोलकर सतधारा नदी के लिए निकला था। जब शाम तक घर वापस नही पहुंचा तो परिजन सतधारा नदी पर नारायण को ढूंढने के लिए पहुंचे। दो से तीन घंटे की मशक्कत के बाद परिजनों को नारायण का शव सतधारा स्तूप के नीचे नदी में तैरता हुआ मिला। परिजनों ने तत्काल शव को नदी से बाहर निकालकर सलामतपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी तत्काल पुलिस अमले के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और नारायण आदिवासी का शव सांची के मर्चुरी रूम में रखवा दिया। रविवार को सुबह सांची सिविल अस्पताल में शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मर्ग का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
15 साल से ट्रैक्टर चलाकर कर रहा था जीवन यापन--नारायण आदिवासी लगभग 15 साल से सलामतपुर के नीतेश जैन चिंटू के यहां ट्रैक्टर चलाकर अपना जीवन यापन कर रहा था। उसके 4 बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि शनिवार को सुबह 10 बजे घर से मछली पकड़ने सतधारा नदी का बोलकर निकला था। परिजनों ने मना भी किया था कि नदी ना जाएं लेकिन नारायण नही माना और अकेले ही मछली पकड़ने सतधारा नदी चला गया। जब शाम तक घर नही आया तो पत्नी को चिंता हुई। और वह खुद ही सतधारा नदी क्षेत्र में पति नारायण को ढूंढने के लिए निकल गई। काफी जद्दोजहद के बाद नारायण का शव नदी में तैरता हुआ दिखा तो पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसने सभी परिजनों को घटना की जानकारी दी।
इनका कहना है।
सतधारा नदी में मछली पकड़ने गए नारायण आदिवासी की डूबकर मौत हो गई। रविवार को शव का पोस्टमार्टम सांची सिविल अस्पताल में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। और मर्ग का मामला कायम कर जांच में लिया है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।
