दीवानगंज कस्तूरी वाटिका कॉलोनी से 2 बाईक चोरी, चोरों ने गेट का ताला तोड़कर वारदात को दिया अंजाम
-सलामतपुर पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में जुटी
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सलामतपुर थाना क्षेत्र के दीवानगंज कस्तूरी वाटिका कॉलोनी में मंगलवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, नीलम सोलंकी के घर के बाहर गैलरी में खड़ी दो मोटरसाइकिलें चोरों ने गेट का ताला तोड़कर चुरा लीं। फरियादी नीलम सोलंकी ने बताया कि एक मोटरसाइकिल उनकी खुद की थी, जबकि दूसरी उनके किराएदार की थी।नीलम सोलंकी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 9 बजे दोनों मोटरसाइकिलें गैलरी में खड़ी कर गेट में ताला लगाया गया था। बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे जब उन्होंने देखा तो दोनों मोटरसाइकिलें वहां से गायब थीं। चोरों ने गेट का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। सूचना मिलते ही सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी और दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग मिल सके। फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पटना में लगे ‘फ्यूचर सीएम’ के पोस्टर, नीतीश कुमार के बाद निशांत की सियासी एंट्री के संकेत
कोर्ट परिसर के नजदीक बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
कांगड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, कई श्रद्धालु घायल
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को मिली 7 दिन की अग्रिम जमानत
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
गगनयान की बड़ी सफलता: क्रू मॉड्यूल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों के चेहरे खिले
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल