-भोपाल विदिशा हाइवे पर भानपुर से लेकर त्रिमूर्ति चौराहे पर हो रहे हैं गहरे गहरे गढ्ढे

-सलामतपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मशक्कत के बाद शुरू कराया यातायात

-सलामतपुर थाने के सोजना मोड़ की घटना

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

बीती देर रात थाना क्षेत्र के भोपाल विदिशा हाइवे 18 सोजना गांव के मोड़ पर एक थ्रेशर पलटने से सड़क पर लंबा जाम लग गया। हादसा हाइवे के गहरे गड्ढे में थ्रेशर का पहिया जाने के कारण हुआ है। थ्रेशर सड़क के बीच में ही पलटने से एक ट्रक भी सड़क के नीचे फंस गया। जिससे सड़क पूरी तरह से बंद हो गई और हाइवे पर दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। हाइवे पर दोनों और वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। मौके पर सलामतपुर पुलिस के पहुंचने के बाद काफी मशक्कत के बाद यातयात सुचारू रूप से शुरू हो पाया। सलामतपुर पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बीती देर रात हाइवे के सोजना जोड़ के पास भोपाल से एक पिकअप वाहन एमपी04 जीबी 4790 से एक थ्रेसर को पीछे लगाकर ड्रायवर हिम्मत सिंह पिता भैरो सिंह राजपूत गंजबासौदा ले जा रहा था। तभी रास्ते में हाइवे के गड्ढे में थ्रेशर का पहिया जाने से पलट गया। इसी दौरान एक ट्रक भी सड़क से नीचे उतरकर फंस गया। जिससे जाम की स्तिथि बन गई। गौरतलब है कि भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिनकी वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। एमपीआरडीसी विभाग के ज़िम्मेदार इस और ध्यान नही दे रहे हैं। 

अत्यधिक दवाब के चलते बढ़ रहे हैं सड़क में गड्ढे--भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे सड़क काफी छोटी है। इस इस मार्ग पर यातायात का अत्यधिक दवाब रहता है। जिसकी वजह से आए दिन बड़ी दुर्घटनाएं यहां पर घटित हो रही हैं। अभी कुछ दिन पूर्व ही विदिशा के 3 पत्रकार भी इसी सड़क के गड्ढों की वजह से हादसे में अपनी जान गवां चुके हैं। अभी एक सप्ताह पहले ही हलाली डेम रोड से आ रही एक कार चालक ने दो वाहनों को टक्कर मार दी थी। जिसमें दीवानगंज गांव के एक युवक की मौत भी हो गई थी। अब सलामतपुर के ग्रामीणों ने हाइवे को फ़ोर लाइन करने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहां है कि शीघ्र ही हाइवे को फ़ोर लाइन किया जाए। नही तो गर्मीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

भोपाल विदिशा हाइवे से प्रतिदिन निकलते हैं 10 हज़ार वाहन---भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 से दिन भर में लगभग 10 हज़ार छोटे बड़े वाहन निकलते हैं। जो यूपी, दिल्ली, मुम्बई, गुजरात, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में जाते हैं। यहां से बड़े बड़े ट्राले और ट्रक क्षमता से अधिक माल लेकर सड़क से निकलते हैं। वहीं कुछ बड़े भारी वाहन भी यहां से गुजरते हैं। जो त्रिमूर्ति चौराहे से लेकर भानपुर भोपाल तक पूरे रोड के गहरे गहरे गड्डों के कारण आए दिन खराब हो जाते हैं। वहीं मोटरसाइकिल चालकों को तो गड्ढों में पानी भरा होने के कारण उनकी गहराई का अंदाज़ा भी नही लगता और जैसे ही मोटरसाइकिल का अगला पहिया गड्ढे में जाता है चालक नीचे गिरकर घायल हो जाते हैं।

इनका कहना है।

देर रात हाइवे 18 के सोजना जोड़ के पास थ्रेशर का पहिया गड्ढे में जाने से पलट गया। उसी दौरान एक ट्रक भी फंस जाने से जाम की स्तिथि बन गई थी। काफी मशक्कत के बाद वाहन को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू रूप से शुरू कराया।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

हाइवे 18 पर त्रिमूर्ति चौराहे से लेकर सलामतपुर, बेरखेड़ी चौराहा, कुल्हाड़ियां, दीवानगंज, बालमपुर और भानपुर भोपाल तक 40 किलोमीटर क्षेत्र में गहरे गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं। इनकी वजह से आए दिन हाइवे पर हादसे हो रहे हैं। कुछ हादसों में तो चालक अपनी जान भी गवां चुके हैं। बावजूद इसके एमपीआरडीसी विभाग का इस और ध्यान ना देना उनकी लापरवाही को उजागर करता है।

रघुवीर सिंह मीणा, सरपंच ग्रा.पं. रातातलाई।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28