सांची यूनिवर्सिटी की छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते घर पर फांसी लगाकर की आत्महत्या
-सलामतपुर थाने के रातातलाई गांव का मामला
-पुलिस ने मर्ग का मामला दर्ज कर लिया जांच में
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
बीती देर रात रातातलाई गांव में सांची यूनिवर्सिटी की छात्रा ने अपने ही घर पर दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुवाती जांच में आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलत हीे थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। और मर्ग का मामला कायम कर युवती का शव फिलहाल रायसेन जिला चिकित्सालय के मर्चुरी रूम में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार रविवार सुबह आठ बजे सूचना मिली थी कि थाने के पीछे रातातलाई गांव में आकांक्षा मीणा मुस्कान पिता मदनलाल मीणा उम्र 21 वर्ष ने अपने घर में दो दुपट्टों का फंदा बनाकर लोहे के पाईप पर बांधकर फांसी लगा ली है। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। आकांक्षा मीणा के माता पिता हिमाचल प्रदेश में रहते हैं और किसी फैक्ट्री में काम करते हैं। उनके आने के बाद ही आकांक्षा के शव का पोस्टमार्टम होगा।
पिछले महीने ही सांची यूनिवर्सिटी में लिया था प्रवेश--आकांक्षा मीणा पांच बहनों और 1 भाई में तीसरे नम्बर की बहन थी। वह 20 से 22 दिन पहले ही हिमाचल प्रदेश से अपने माता पिता के पास से वापस घर रातातलाई गांव आई थी। उसने पिछले महीने ही सांची यूनिवर्सिटी में 6 महीने के भारतीय नॉलेज सिस्टम सर्टिफिकेट कोर्स में एडमिशन लिया था। बताया जा रहा है1 कि रात में वह अकेले ही कमरे में सो रही थी।और उसकी दो बहनें दूसरे कमरे में सो रही थीं। सुबह मौसी के आने के बाद घटना का पता चल सका। उन्होंने देखा तो आकांक्षा का शव अंदर कमरे में फंदे पर लटक रहा था। परिजनों ने शव को पुलिस के आने से पहले ही उतार लिया था।
इनका कहना है।
रविवार सुबह 8 बजे युवती के फांसी लगाने की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रायसेन मर्चुरी रूम में रखवाया है। प्रारंभिक जांच में घटना का कारण अज्ञात है। जांच के बाद फांसी लगाने का कारण पता चल सकेगा।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
पटना में लगे ‘फ्यूचर सीएम’ के पोस्टर, नीतीश कुमार के बाद निशांत की सियासी एंट्री के संकेत
कोर्ट परिसर के नजदीक बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
कांगड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, कई श्रद्धालु घायल
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को मिली 7 दिन की अग्रिम जमानत
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण