सलामतपुर थाने के नरखेड़ा गांव में 32 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर दी जान, कारण अज्ञात
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सलामतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरखेड़ा में बुधवार को एक महिला ने अपने ही घर में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम पिंकी लोधी (32) पत्नी जितेंद्र लोधी है।पति द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, घटना के समय मृतका का पति जितेंद्र लोधी खेत पर काम कर रहा था। जब वह घर लौटा तो पत्नी को फांसी पर लटका पाया। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मृतका के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। करीब 15 वर्ष पूर्व पिंकी की शादी जितेंद्र लोधी से हुई थी।सूचना मिलते ही सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी, चौकी प्रभारी सुनील शर्मा पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। पंचनामा तैयार कर शव को नीचे उतारा गया और मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए सांची सिविल अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी। घटना से गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।






























शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
मंत्री संजय निषाद का बड़ा ऐलान, विनोद साहनी हत्याकांड में आज गोंडा में होगा घेराव
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
सरकारी स्कूलों के खर्च पर सख्ती, प्रधानाचार्यों से मांगा जाएगा बच्चों के फंड का रिकॉर्ड
मंडावली में खूनी खेल, युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला; मौत से मचा हड़कंप
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत