खेत की मेड़ खोदने पर विवाद, महिला के साथ डंडे से मारपीट, हाथ फैक्चर
-सलामतपुर थाने के झुंड़खोह गांव का मामला, पुलिस ने किया मामला दर्ज
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना क्षेत्र के झुंड़खोह गांव में खेत की मेड़ खोदने पर महिला के साथ जमकर मारपीट की घटना हो गई। मारपीट से महिला का हाथ फैक्चर हो गया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार झुंड़खोह गांव में दसोदी बाई धानक पति हरिसिंह धानक उम्र 45 वर्ष अपने भाई बबलू धानक के खेत की मेड़ की सफाई कर रही थी। सफाई के दौरान मेड़ थोड़ी सी खुद गई थी। इसी दौरान पड़ोसी किसान लखन धानक आया और बोला कि तुमने मेरी भूमि पर खुदाई कैसे की और गंदी गंदी गालियां देने लगा। दसोदी बाई ने गाली देने से मना किया तो आरोपी लखन धानक डंडा उठा लाया और दसोदी बाई के साथ जमकर मारपीट कर दी। जिससे उसका हाथ फैक्चर हो गया। महिला का प्राथमिक उपचार सलामतपुर स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी लखन धानक निवासी झुंड़खोह के विरुद्ध धारा 296, 115(2), 351(3) बीएनएस का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
इनका कहना है।
झुंड़खोह गांव में महिला के साथ मेड़ की खुदाई के मामले में मारपीट की घटना घटित हुई है। आरोपी लखन के विरुद्ध अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।
दसोदी बाई के हाथ में काफी चोट आई थी। उनका उपचार किया गया है। अभी हाथ के एक्सरे की रिपोर्ट नही आई है।
रामया सक्सेना, मेडिकल अधिकारी स्वास्थ्य केंद्र सलामतपुर।
