कचनारिया गांव में घर से 19 वर्षीय युवती लापता, पुलिस ने की तलाश शुरू
-5 भाई बहनों में सबसे बड़ी बहन है लापता युवती
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना क्षेत्र अंतर्गत युवतियों के घर से लापता होने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पुलिस भी इन मामलों को लेकर काफी गंभीर है। ऐसा ही एक मामला कचनारिया गांव में सामने आया है जहां पर एक 19 वर्षीय युवती देर घर से बिना बताए लापता हो गई। युवती के परिजन काफी घबराए हुए थाने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी। थाने के प्रधान आरक्षक विकास श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि कचनारिया गांव में रहने वाले हरिसिंह अहिरवार की 19 वर्षीय बेटी मुस्कान अहिरवार देर रात घर से बिना बताए लापता हो गई है। परिजनों ने बताया कि सभी परिवार के सदस्य रात में खाना खाने के बाद सो गए थे। देर रात मुस्कान की मम्मी की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि उनकी लड़की बिस्तर पर नही है। तत्काल सभी परिजनों को उठाया और मुस्कान की तलाश शुरू की तो उसका कहीं कुछ पता नही चल सका। बुधवार सुबह 11 बजे थाने में पूरे मामले की जानकारी देकर गुम इंसान का मामला दर्ज कराया है। वहीं बताया गया है कि मुस्कान चार बहनों और 1 भाई में सबसे बड़ी थी।
इनका कहना है।
कचनारिया गांव से एक युवती के लापता होने की जानकारी संज्ञान में आई है। गुम इंसान दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।






























बदहाली का शिकार: भोई कॉलोनी सहित आधा दर्जन गांवों की पक्की सड़क की आस टूटी
बेटी के मामले में घिरे पिनाराई विजयन, BJP ने कहा- अब पद पर बने रहने का हक नहीं
शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
मंत्री संजय निषाद का बड़ा ऐलान, विनोद साहनी हत्याकांड में आज गोंडा में होगा घेराव
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक