-सलामतपुर पुलिस ने भोपाल के कबाड़ी से 15 किलो कॉपर बरामद

-चारों आरोपियों को बुधवार के दिन रायसेन न्यायालय में किया पेश

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

वेलस्पन कंपनी में दिन दहाड़े कॉपर की केबिल चोरी के मामले में दोनों चोरों सरवन लोधी पिता निर्भय सिंह लोधी उम्र 25 वर्ष और मोहित लोधी पिता गजराज सिंह लोधी उम्र 19 वर्ष दोनों निवासी जमुनिया का 2 दिन का पीआर सलामतपुर पुलिस को मिला था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने 2 और आरोपी के नाम बताए हैं। जिनमें भोपाल के कबाड़ी मोहम्मद शरीफ पिता मोहम्मद सलीम जो चोरी का माल खरीदता था। इसके पास से पंद्रह किलो कॉपर वायर भी जब्त किया गया है। और आरोपी कैलाश यादव पिता रघुवीर यादव निवासी ग्राम जमुनिया को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी, एएसआई सुनील शर्मा, प्रधान आरक्षक पुष्पेन्द्र राजपूत, दिलीप यादव और आरक्षक संदीप रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। चारों आरोपियों को बुधवार के दिन गिरफ्तार कर रायसेन न्यायालय में पेश किया गया है। गौरतलब है कि वेलस्पन कंपनी में सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता के चलते दिन दहाड़े चोरी करते हुए दो चोरों को पकड़ा गया था।। जिन्हें सलामतपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर मंगलवार को रायसेन न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया था। रिमांड के दौरान चोरों ने दो साथियों के नाम और पुलिस को बताए। वहीं थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि वेलस्पन कंपनी में सोमवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे एसपी 3 प्लॉट के पास कुछ संदिग्ध युवक सामान उठाते हुए सहायक सुरक्षा अधिकारी अभिषेक लोवंशी को दिखे। तो उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो 2 चोर ज़मीन में बिछाने वाली चार लेयर वाली कॉपर केबिल जिसकी कीमत लगभग पच्चीस हजार रुपये काटकर प्लास्टिक की बोरी में भर रहे थे। उनको तत्काल रंगे हाथों पकड़ लिया। चोरों की पहचान सरवन लोधी पिता निर्भय सिंह लोधी उम्र 25 वर्ष और मोहित लोधी पिता गजराज सिंह लोधी उम्र 19 वर्ष दोनों निवासी जमुनिया गांव के रूप में हुई थी। पुलिस को मामले की जानकारी देकर दोनों चोरों को उनके हवाले कर दिया। वहीं सलामतपुर पुलिस ने सरवन लोधी और मोहित लोधी से चोरी की कॉपर केबिल ज़ब्त कर के उनके विरुद्ध फरियादी खेलराम तिवारी की रिपोर्ट पर धारा 303(2), 3/5 बीएनएस का मामला दर्ज किया है।

इनका कहना है।

वेलस्पन कंपनी में दिन दहाड़े कॉपर की केबिल काटकर चोरी कर रहे 2 चोरों से पुलिस रिमांड के दौरान 2 आरोपियों के नाम और सामने आने पर गिरफ्तारी की है।भोपाल के कबाड़ी से चोरी का 15 किलो कॉपर वायर ज़ब्त किया है। बुधवार को चारों आरोपियों को रायसेन न्यायालय में पेश किया है।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28