4 साल की बेटी को घर छोड़कर महिला लापता, पति ने पुलिस से लगाई ढूंढने की गुहार
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रातातलाई टोरिया से एक महिला अपनी चार साल की बेटी को घर पर छोड़कर तीन दिन से लापता है। परेशान पति ने सलामतपुर थाने में जानकारी देकर उसकी पत्नी को ढूंढने की गुहार पुलिस से लगाई है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार निहायला बी पत्नी साबिर खां उम्र 23 वर्ष निवासी रातातलाई टोरिया 3 अगस्त से लापता है। परिजनों के अनुसार, वह शुक्रवार को हाट बाजार में सब्जी लेने गई थीं और अपनी चार साल की बेटी को भी घर पर ही छोड़ गई थी। तीन दिन बाद भी निहायला का कहीं कुछ पता नही चल रहा है। चार साल की छोटी बच्ची भी मां की गैरमौजूदगी से परेशान हैं, वहीं पति साबिर खां ने सलामतपुर पुलिस से पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है। बताया गया कि लापता महिला मूल रूप से गढ़ी रायसेन की रहने वाली है। और उसकी शादी पांच साल पहले रातातलाई में रहने वाले साबिर से हुई थी। परिजनों और रिश्तेदारों ने कई स्थानों पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस मामले में सलामतपुर थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के थानों में भी सूचना भेजी गई है, ताकि जल्द से जल्द महिला का पता लगाया जा सके। वहीं लापता होने की घटना से परिवार और पड़ोसियों में चिंता का माहौल है।

श्रद्धालुओं की नाव डूबने से 6 से अधिक की मौत, कई की तलाश जारी
LPG सप्लाई संकट को लेकर कर्नाटक ने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप मांगा
अमित शाह का ‘ट्रिपल D’ फॉर्मूला समझिए: बंगाल में घुसपैठियों पर कैसे लगेगी लगाम
केन-बेतवा लिंक परियोजना का विरोध तेज, छतरपुर में तनाव बढ़ा
CM ममता का तीखा वार: ‘सांप पर भरोसा कर लो, BJP पर नहीं’
शिवानंद तिवारी का खुलासा: लालू-नीतीश के बीच असली फर्क क्या है और क्यों भड़क गए थे नीतीश कुमार