-पति की मारपीट से दुखी होकर रायसेन जिले के मंडीदीप चली गई थी महिला

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

थाना पुलिस ने पांच अक्टूबर से लापता महिला को दस्तयाब करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि आठ अक्टूबर को सूचनाकर्ता गोविंद धानक ने पुलिस थाना सलामतपुर पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी कीर्ति धानक उम्र 23 वर्ष निवासी भरतीपुर पाँच अक्टूबर को बेरखेड़ी चौराहे पर बाजार से सामान लाने का बोलकर निकली थी। वह अपनी तीन लड़कियों को भी घर पर छोड़कर कहीं चली गई है। सूचनाकर्ता की रिपोर्ट पर थाना सलामतपुर में गुम इंसान क्र 51/25  का कायम कर जांच में लिया गया था। काफी खोजबीन के बाद भी महिला का सुराग नही लग रहा था। सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी को मुखबिर से सूचना मिली गुमशुदा कीर्ति धानक रायसेन जिले के मंडीदीप इलाके में अपनी मौसी छाया धानक के घर पर रुकी हुई है। जानकारी मिलने पर सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी द्वारा थाने से प्रधान आरक्षक गणेशराम रघुवंशी और महिला आरक्षक हिमांशी राजपूत को मंडीदीप रायसेन रवाना किया गया। मंडीदीप क्षेत्र में जानकारी एकत्रित कर कीर्ति धानक को उसकी मौसी छाया धानक के घर से दस्तयाब कर कथन लिए गए। कीर्ति ने अपने कथनो में बताया कि उसकी तीन लड़कियां है जिनको वह अपने पति गोविंद धानक के पास ग्राम भरतीपुर में ही छोड़कर मौसी के घर आ गई थी। पति गोविंद धानक शराब पीने का आदि है और पीकर मेरे साथ मारपीट करता है। जिसकी वजह से आए दिन हम दोनों में विवाद होता है। इन्हीं बातों के कारण परेशान होकर वह घर से बिना बताए मंडीदीप मौसी के घर चली गई थी।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28