अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

सलामतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से करीब डेढ़ साल पहले लापता हुई नाबालिग बालिका को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में फरार चल रहे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम सत्ती निवासी रवि सहरिया पिता मुन्नालाल सहरिया नाबालिग बालिका को अपने साथ लेकर फरार हो गया था। परिजनों की रिपोर्ट पर गुम इंसान का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव लौटा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इस अवधि में कर्नाटक में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। गुरुवार को आरोपी को रायसेन न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी में दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा, हेड कांस्टेबल दिलीप यादव, हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र राजपूत और आरक्षक संदीप रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28