पुलिस रिमांड में मोबाइल चोरी के आरोपियों से चोरी की बाईक बरामद
-सलामतपुर से एक सप्ताह पहले हुई थी टीवीएस मोटरसाइकिल चोरी
-सलामतपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक सप्ताह पहले सलामतपुर से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले को सुलझाकर चोरी की मोटरसाइकिल को आरोपियों की निशानदेही पर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे झाड़ियों से बरामद कर लिया है। मामले के विवेचक प्रधान आरक्षक विकास श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे में एक सप्ताह पहले अब्दुल अज़ीम पिता अब्दुल वहीद निवासी शाहपुर की टीवीएस मोटरसाइकिल एमपी38 एमएम 8685 घर के बाहर से चोरी हो गई थी। इस वारदात की कायमी करने के बाद से ही चोरों की तलाश जारी थी। इसी बीच 15 अक्टूबर को बेरखेड़ी चौराहे पर हाट बाजार से दो पारदी गिरोह के सदस्यों विशेष उर्फ चक्की पारदी पिता विक्की पारदी उम्र 21 वर्ष निवासी कालापीपल अगरिया गांव थाना ईंटखेड़ी भोपाल और अबोध चौहान पारदी पिता सूरज सिंह पारदी उम्र 21 वर्ष निवासी कालापीपल अगरिया गांव थाना ईंटखेड़ी को मोबाइल चोरी करते हुए रंगे हाथों ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। पुलिस ने दोनों चोरों से चोरी के मोबाइल ज़ब्त कर मामला दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया था। और इनका पुलिस रिमांड न्यायालय से लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने सलामतपुर कस्बे से मोटरसाइकिल चोरी की वारदात भी कबूल कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर सलामतपुर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से झाड़ियों में छुपाकर रखी हुई टीवीएस मोटरसाइकिल बरामद कर ली। चोरी की वारदात के मामले का पर्दाफाश करने में रायसेन एसपी पंकज पांडेय, एडिशनल एसपी कमलेश कुमार खरपुसे के दिशा निर्देशन और एसडीओपी प्रतिभा शर्मा के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम जिसमें थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी, प्रधान आरक्षक विकास श्रीवास्तव, सुरेश बघेल, गणेशराम रघुवंशी, हेत सिंह मीणा, आरक्षक रोहित श्रीवास्तव और महिला आरक्षक हिमांशी राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
हत्या के प्रयास मारपीट चोरी की वारदातों के अपराधी हैं पकड़े गए चोर--बेरखेड़ी चौराहे पर मोबाइल चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए दोनों चोर आदतन अपराधी हैं। इनमें विशेष उर्फ चक्की पारदी पर भोपाल के ईंटखेड़ी थाने में 2020 में चोरी मारपीट का मामला और 2024 में हत्या के प्रयास 307 आईपीसी और सलामतपुर थाने में मोबाइल चोरी का मामला दर्ज हुआ है। वहीं अबोध चौहान पारदी के विरुद्ध भोपाल के बिलखिरिया थाने में 2020 में नकबजनी का मामला और ईंटखेड़ी भोपाल थाने में 2024 में मारपीट का मामला दर्ज है। और 2025 में सलामतपुर थाने में मोबाइल चोरी का मामला दर्ज है।
इनका कहना है।
वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में कस्बे से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले पारदी गिरोह के विशेष उर्फ चक्की पारदी पिता विक्की पारदी उम्र 21 वर्ष और अबोध चौहान पारदी पिता सूरज सिंह पारदी उम्र 21 वर्ष दोनों निवासी कालापीपल अगरिया गांव थाना ईंटखेड़ी को गिरफ्तार कर रायसेन न्यायालय में पेश किया है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।
