पिता के समझाने के बाद भी ट्रेन के गेट पर बैठा रहा युवक, सांची में गिरकर मौत,नेपाल का रहने वाला था मृतक
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
जिले के सलामतपुर और सांची स्टेशन के बीच 32 वर्षीय युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार सुबह 5:00 बजे के आसपास रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर रेलवे ओवर ब्रिज के पास की है। मृतक की पहचान श्याम बहादुर परिहार पिता प्रेम बहादुर परिहार, निवासी नेपाल के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि श्याम बहादुर भोपाल में रहकर एक होटल में काम करता था। मंगलवार को वह अपने पिता के साथ ट्रेन से बरनी (उत्तर प्रदेश) के लिए रवाना हुआ था, जहां से दोनों को नेपाल जाना था। सांची के पास ट्रेन के गेट पर बैठे श्याम बहादुर को उनके पिता ने कई बार सीट पर बैठने की सलाह दी, लेकिन वह नहीं माने। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल शव को सांची सिविल अस्पताल की मर्चरी रूम में रखा गया है। बताया जा रहा है कि शव का पोस्टमार्टम भोपाल हमीदिया अस्पताल में किया जाएगा। जीआरपी पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश
“नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा
श्रद्धालुओं की नाव डूबने से 6 से अधिक की मौत, कई की तलाश जारी
LPG सप्लाई संकट को लेकर कर्नाटक ने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप मांगा