रायसेन SDM की कार्रवाई, बिना रॉयल्टी के ईटों से भरा 407 वाहन पकड़ा
-सुरक्षा की दृष्टि से ज़ब्त वाहन को सलामतपुर थाने में किया खड़ा
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन एसडीएम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए बगैर रॉयल्टी के ईंटों का परिवहन करते सड़क पर दौड़ रहे 407 वाहन पर कार्रवाई की गई है। इसमें सलामतपुर थाना क्षेत्र के गीदगड़ से एक 407 वाहन को जो ईंटों का परिवहन करते हुए एसडीएम मनीष शर्मा ने रोका और उनकी रॉयल्टी चेक करने पर रॉयल्टी नहीं मिली। जिन्हें ज़ब्त कर सुरक्षा की दृष्टि से सलामतपुर में खड़ा कर दिया गया है। और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बता दें की सांची ब्लॉक क्षेत्र में बिना रॉयल्टी के ईंटों का परिवहन करते हुए धड़ल्ले से 407 वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। जिनकी शिकायतें वरिष्ठ अधिकारियों को लंबे समय से मिल रही थी।शिकायत मिलने पर रायसेन एसडीएम मनीष शर्मा ने सांची नायब तहसीलदार के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की और एक 407 वाहन एमपी04 जीए 3478 को पकड़कर ज़ब्त किया है जो बिना रायल्टी के ईंटें भरकर भोपाल ले जा रहे थे। विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश
“नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा