मुड़ियाखेड़ा रोड पर युवक पर हमला: गंभीर हालत में भोपाल रेफर, आरोपी फरार
-सलामतपुर पुलिस ने संदिग्ध युवक को उठाया, पूछताछ जारी
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, विष्णु लोधी (उम्र 25) निवासी मुड़ियाखेड़ा, जो दीवानगंज में स्थित एक मिनी मार्ट पर काम करता है, रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान मुड़ियाखेड़ा रोड नहर की पुलिया के पास तीन से चार अज्ञात आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर उस पर हमला कर दिया। हमले में विष्णु के सिर, हाथ तथा पैर में गंभीर चोटें आईं। परिजन और पुलिस द्वारा उसे सांची सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे विदिशा रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर बाद में विदिशा से भोपाल हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया, जहां वह इलाजरत है। घटना की सूचना मिलने पर सलामतपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 296ए, 126(2), 109(1), 3/5 बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपी युवकों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी हुई है। वहीं सलामतपुर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पूछताछ के लिए उठाया है। जिससे पूछताछ जारी है।
इनका कहना है।
मुड़ियाखेड़ा रोड पर कुछ अज्ञात आरोपियों ने एक युवक पर जानलेवा हमला किया है। युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश
“नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा