स्कूटर की डिग्गी में ले जा रहा था अवैध शराब, घेराबंदी कर सलामतपुर पुलिस ने पकड़ा
-पुलिस ने सलामतपुर थाने के सामने घेराबंदी कर विदिशा के आरोपी को किया गिरफ्तार
-आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की कार्रवाई
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
मंगलवार दोपहर 2:20 बजे सलामतपुर पुलिस ने थाने के सामने घेराबंदी कर एक युवक को अवैध शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर टीवीएस ज्यूपिटर स्कूटर की डिग्गी में देसी शराब के 31 क्वाटर कीमत 3720 रुपये बरामद किये हैं। यह कार्रवाई थाने के प्रधान आरक्षक विकास श्रीवास्तव ने थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी के दिशा निर्देशन में की है। थाने के प्रधान आरक्षक विकास श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि उनको मुखबिर से सूचना मिली कि भोपाल की ओर से एक नीले रंग की स्कूटर में अवैध शराब भरकर बेचने ले जाई जा रही है। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी को मामले से अवगत कराते हुए थाने के सामने हमराह प्रधान आरक्षक दिलीप भदौरिया, सुरेश बघेल और आरक्षक कुलदीप के साथ बेरिकेटिंग कर दी। कुछ देर बाद ही भोपाल की और से एक नीले रंग का स्कूटर आते हुए दिखाई दिया। रोकने पर आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर टीवीएस ज्यूपिटर स्कूटर एमपी40 ज़ेडडी 8509 की डिग्गी से देसी शराब के 31 क्वाटर बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी रवि कुशवाह पिता कालूराम कुशवाह उम्र 26 निवासी पुरनपुरा विदिशा के विरुद्ध 34(1) आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर स्कूटर भी जब्त कर लिया है। गौरतलब है कि जिले में नशीली दवाओं एवं शराब का अवैध व्यापार करने वाले आरोपियों के विरूद्ध रायसेन एसपी पंकज पांडे के दिशा निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सलामतपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
इनका कहना है।
नशामुक्त अभियान के तहत नशीली दवाओं एवं शराब का अवैध व्यापार करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। स्कूल, कॉलेजों के आसपास स्थित दुकानों की नियमित जांच की जा रही है। इसके अलावा होटल, ढाबा सहित अन्य स्थानों का भी आकस्मिक निरीक्षण कर जांच की जा रही है। जांच में नशीले, मादक पदार्थो का अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को थाने के सामने से एक आरोपी को अवैध शराब के साथ घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश
“नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा