संग्रामपुर गांव में सरकारी रास्ते को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद, महिला गंभीर रूप से घायल
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सलामतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम संग्रामपुर में सरकारी रास्ते को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि चार व्यक्तियों ने मिलकर एक महिला पर हमला कर दिया। घटना में घायल हुई महिला भगवती बाई के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घायल महिला को सांची सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे विदिशा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वर्तमान में महिला का उपचार जारी है। घटना के बाद पीड़िता भगवती बाई की रिपोर्ट पर सलामतपुर थाने में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28

साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश
“नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा