-नकतरा पुलिस ने अमरावत ढाबा पर छापामारी कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब की ज़ब्त

सत्येंद्र जोशी रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

एसपी आशुतोष गुप्ता ने स्पष्ट कहा है कि अपराधियों को अगर रायसेन जिले में रहना है तो अपराध करना छोड़ दें। नहीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मंगलवार को एसपी श्री गुप्ता, एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना प्रभारी हरिओम अस्थाया, नकतरा चौकी प्रभारी रामचरण परते ने टीम के साथ छापा मारा और बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें है ज़ब्त की। मुखबिर की सूचना पर कल्लू ढाबा अमरावत में दबिश दी गई। आरोपी कल्लू उर्फ उमाशंकर गोस्वामी,  कैलाश पुरी गोस्वामी उम्र 43 साल निवासी अमरावत के कब्जे से 50 क्वार्टर देसी विलेज शराब, 35 क्वार्टर लाल सफेद क्वार्टर कल 85 क्वार्टर एवं 11 बियर की बोतल कल कीमती 10480 रुपए की जप्त कर एवं आरोपी बटन लाल अहिरवार निवासी अमरावत कब्जे से 16 क्वार्टर देसी मदिरा शराब कीमती 1600 रुपए का जप्त किया गया आरोपी गणों के विरुद्ध के धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है उक्त कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक रामचरण परते चौकी प्रभारी नकतरा प्रधान आरक्षक कमलेश रघुवंशी, आरक्षक राजू अहिरवार की विशेष भूमिका।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28