अब पुलिस की रात्रि गश्त और तेज होगी, डीआईजी ने दिए निर्देश
सत्येंद्र जोशी रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
होशंगाबाद रेंज उपमहानिरीक्षक प्रशांत खरे द्वारा पुलिस की समीक्षा बैठक में अपराधों की समीक्षा की गई। रात्रि में पुलिस की गस्त को और तेज करने पर जोर दिया गया। नर्मदापुरम जोन डीआईजी द्वारा वार्षिक अपराध समीक्षा की गई। रायसेन पुलिस को दिया सख़्त गश्त और जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश 17 दिसंबरको नर्मदापुरम जोन के पुलिस उप महानिरीक्षक प्रशांत खरे द्वारा रायसेन जिले की वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक रायसेन अशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खारपुसे, समस्त एसडीओपी एवं सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान डीआईजी प्रशांत खरे द्वारा जिले के लंबित अपराधों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई तथा उनकी शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी थाना प्रभारियों को रात्रि गश्त एवं प्रभात गश्त को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने के निर्देश दिए गए, ताकि अपराध की रोकथाम के साथ-साथ आमजन में पुलिस की सतत उपस्थिति का विश्वास बना रहे। डीआईजी महोदय द्वारा पुलिस की ओर से जिले में चार प्रमुख अभियान लगातार प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए, जो निम्नानुसार हैं:
1.यातायात जागरूकता अभियान
2.साइबर अवेयरनेस (साइबर अपराध जागरूकता) अभियान
3.जनसंवाद एवं जनजागरूकता अभियान
4.नारकोटिक्स (मादक पदार्थ) संबंधी रोकथाम एवं जागरूकता अभियान।
उक्त अभियानों के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों, साइबर सुरक्षा, मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों एवं कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया जाएगा, साथ ही नागरिकों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। रायसेन पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे कानून-व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तत्काल नजदीकी थाने या डायल 112 पर दें।
