कर्ज़ में डूबे इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में भगवान को ठहराया ज़िम्मेदार
-सलामतपुर का इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी कर्ज़ के चलते था परेशान
-घर पर रस्सी का फंदा बनाकर लगाई फांसी
-सलामतपुर पुलिस ने मर्ग का मामला कायम कर लिया जांच में
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
कस्बे के इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी राहुल साहू ने गुरुवार रात अपने घर पर ही रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहुल ने सोसाइड नोट में अपनी बर्बादी के लिए भगवान और देवी देवताओं को दोषी बताया है। शुक्रवार को राहुल का पोस्टमार्टम सांची सिविल अस्पताल में होने के बाद सलामतपुर के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। वहीं पुलिस ने फिलहाल मर्ग का मामला कायम कर जांच में लिया है। जानकारी अनुसार सलामतपुर निवासी राहुल साहू पिता श्यामलाल साहू उम्र 35 वर्ष अपने घर में ही इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान संचालित करता था। बताया जा रहा है कि राहुल साहू पर लाखों रुपये का कर्जा हो गया था। जिसकी वजह से बहुत परेशान था और शराब पीने लगा था। गुरुवार रात को उसने सोसाइड नोट लिखकर रस्सी का फंदा बनाकर छत पर लगे कुंदे में लगाया और आत्महत्या कर ली। जब तक परिजनों को जानकारी मिली तब तक राहुल की मौत हो चुकी थी। राहुल के भाई रितेश ने थाने में सूचना देकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को सांची सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को सुबह हुआ। सलामतपुर के श्मशान घाट पर राहुल का अंतिम संस्कार किया गया है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित कई अन्य दुकानों का कर चुका है संचालन--सलामतपुर में स्टेट बैंक के पास रहने वाला राहुल साहू ने अलमारी, कूलर, वॉल पेंट, आटा चक्की सहित इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान अपने ही घर में संचालित कर चुका है। कोई भी दुकान अच्छे से तो नही चल पाई और राहुल कर्जदार हो गया। इस दौरान उसने बैंक सहित स्थानीय रहवासियों से कर्जा ले लिया। और परेशान रहकर शराब पीने लगा। राहुल अपनी बर्बादी का कसूरवार भगवान और देवी देवताओं को मानता था। इसी परेशानी में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राहुल 3 बहनों और 2 भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी एक बहन की भी मौत हो चुकी है।
इनका कहना है।
राहुल साहू ने अपने घर में ही रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। वह मरने से पहले एक सोसाइड नोट भी लिखकर गया है। फिलहाल मर्ग का मामला कायम कर जांच में लिया है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।
