बहन से बातचीत पर भड़का युवक, डंडे से सिर पर वार कर दिया घायल
-सलामतपुर थाने के राजीवनगर मोहल्ले की घटना, मामला दर्ज
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
बीती रात थाने के राजीवनगर मोहल्ले में एक युवक ने उसकी बहन से बात करने पर गुस्सा होकर दूसरे युवक का सिर डंडे से फोड़ दिया। घायल युवक का सांची सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार फरियादी नारायण रावत पिता चंदू उस्ताद रावत निवासी राजीवनगर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बबलू यादव शराब के नशे में घर आया और गंदी गंदी गालियां देकर बोला कि उसकी बहन से बात क्यों करता है। और हाथ में लिए डंडे से नारायण रावत के सिर पर हमला कर दिया। और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। हमले से सिर फट गया। नारायण की रिपोर्ट पर बबलू यादव के विरुद्ध धारा 296(बी), 115(2), 351(3) बीएनएस का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
इनका कहना है।
राजीवनगर में बीती रात बहन से बात करने पर नाराज होकर एक युवक से दूसरे के सिर में डंडे से वार कर दिया। घायल युवक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।
