-सलामतपुर थाने के सुकासेन गांव का मामला

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

थाने के सुकासेन गांव से एक पत्नी अपनी एक साल की बच्ची को लेकर घर से लापता हो गई है। परेशान पति ने सलामतपुर पुलिस से पत्नी और बच्ची को ढूंढने की गुहार लगाई है। थाने के प्रधान आरक्षक हेत सिंह मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुकासेन गांव में रहने वाले आकाश नाथ ने थाने में आवेदन देते हुए बताया कि वह 6 भाई बहनों में सबसे बड़ा है। और उसकी शादी चार साल पहले भोपाल के बगोनिया में रहने वाली सुषमा नाथ से हुई थी। 10 फरवरी को वह सुबह 9 बजे घर से काम पर निकल गया था। घर पर उसका छोटा भाई विशाल और 21 वर्षीय पत्नी सुषमा नाथ को एक साल की बच्ची के साथ छोड़ गया था। दोपहर में लगभग एक बजे काम से जब खाना खाने घर आया तो पत्नी सुषमा और बच्ची नही थे। छोटे भाई से पूछा तो उसने बताया कि भाभी सलामतपुर बाजार जाने का बोलकर घर से निकली हैं। जब शाम 6 बजे तक भी जब पत्नी सुषमा घर वापस नही आई तो उसने आसपास क्षेत्र सहित रिश्तेदारों में भी काफी तलाश की लेकिन कहीं पता नही चलने पर बुधवार को थाने में आवेदन देकर गुम इंसान का मामला दर्ज कराया। 

इनका कहना है।

सुकासेन गांव में रहने वाले आकाश नाथ की पत्नी सुषमा नाथ अपनी 1 साल की बच्ची को लेकर घर से लापता हो गई है। गुम इंसान दर्ज कर आसपास थाना क्षेत्रों में लापता महिला की फ़ोटो भेजकर तलाश शुरू कर दी है।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28