सत्येंद्र जोशी रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

पुलिस अधीक्षक रायसेन आशुतोष गुप्ता के कुशल निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग बरेली कुँवर सिंह मुकाती के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी बरेली निरीक्षक कपिल गुप्ता के नेतृत्व में थाना बरेली पुलिस टीम द्वारा रात्रि में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटना का संक्षिप्त विवरण फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 19.02.2026 की दरम्यानी रात अज्ञात आरोपी द्वारा उनके सूने मकान का ताला तोड़कर सोने–चाँदी के आभूषण एवं नगद रुपये चोरी कर लिये गये हैं। उक्त रिपोर्ट पर थाना बरेली में अपराध क्रमांक XX/26, धारा 331(4), 305(a) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना मुखबिर की सूचना के आधार पर जिला नरसिंहपुर निवासी आरोपी दिलीप उर्फ चिलम को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपने साथी सनी उर्फ प्रभात तथा आनंद उर्फ गुरु उर्फ साधु, निवासी पलिया पिपरिया, जिला नर्मदापुरम के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि फरियादी के यहां शादी समारोह में खाना बनाने आए हलवाई छुट्टन पचौरी, निवासी पिपरिया, जिला नर्मदापुरम को यह जानकारी थी कि फरियादी एवं उसका परिवार शिवशक्ति रिसोर्ट बरेली में शादी समारोह में गया हुआ है। इसी जानकारी का फायदा उठाकर सभी आरोपियों द्वारा आपस में योजना बनाकर फरियादी के घर एवं अलमारी का ताला तोड़कर सोने–चाँदी के आभूषण एवं नगद राशि चोरी की गई।

सोने–चाँदी के आभूषण एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद--कुल बरामद मशरूका की अनुमानित कीमत – 2,75,000/-आरोपियों में दिलीप उर्फ चिलम पिता माखन बाथरे, उम्र 24 वर्ष, निवासी राजनगर कॉलोनी, जिला नरसिंहपुर, आनंद बरोलिया उर्फ गुरु उर्फ साधु पिता विनोद, उम्र 41 वर्ष, निवासी पलिया पिपरिया, थाना बनखेड़ी, जिला नर्मदापुरम, छुट्टन पचौरी पिता नन्हेंलाल पचौरी, उम्र 55 वर्ष, निवासी पिपरिया, जिला नर्मदापुरम,थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल गुप्ता, उप निरीक्षक रामप्रसाद गोहे (विवेचना/गिरफ्तारी), उप निरीक्षक सागर साहू , सउनि. रमेश खंडाग्रे, सउनि. सोन सिंह व्यायाम, प्रधान आरक्षक श्यामसिंह राजपूत, राजेश राजपूत, चन्द्रकांत राय, शिवकुमार ऊईके, विनीत अहिरवार, आरक्षक मुकेश यादव, अनिल अहिरवार, मुकेश पटेल, सैनिक विजयसिंह द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

एसपी आशुतोष गुप्ता की मॉनिटरिंग का परिणाम--रायसेन एसपी आशुतोष गुप्ता हर क्राइम, हर घटना पर नज़र रखे हुए हैं। मॉनिटरिंग कर रहे हैं। संबंधित थाना प्रभारीयों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में रात्रि मैं गस्त बढ़ाएं, घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई करें। लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यही वजह है कि हर क्राइम तुरंत ट्रेस हो रहा है।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28