-सलामतपुर कलारी सेल्समैन पर मामला दर्ज

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर ख़बर पर पैनी नज़र)

सलामतपुर शराब दुकान पर देर रात शराब का क्वार्टर अधिक कीमत पर बेचने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई।और बात मारपीट तक पहुंच गई। शराब दुकान सेल्समैन ने जमकर डंडों से मारपीट की वारदात को अंजाम दिया और शराब का क्वार्टर खरीदने आए दो युवकों की डंडों से जमकर मारपीट कर दी। जिससे उनके हाथ पैर सिर में चोटें आ गईं। पुलिस ने शराब दुकान सेल्समैन के विरुद्ध धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 3/5 बीएनएस का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार फरियादी बलवीर सिंह लोधी पिता भैयालाल लोधी 34 निवासी पोहरा पड़रिया थाना कोतवाली रायसेन। वर्तमान में राममंदिर के पीछे भानपुर भोपाल में रहता है। बुधवार के दिन अपनी मोटरसाइकिल एमपी 38 एमए 6364 से चाचा राजकुमार लोधी के साथ विदिशा मेडिकल कॉलेज बड़े पापा मिट्ठूलाल लोधी को देखने गए थे। वापस आते समय सलामतपुर शराब दुकान पर एक सफेद का क्वार्टर खरीदने को गए तो सेल्समैन ने कीमत 120 रुपये बताई। बलवीर ने कहा कि मैने अभी विदिशा में तो 90 रुपये में खरीदी था आप शराब मेंहगी बेच रहे हो। इसी बात पर बलवीर का दो सेल्समैनों से विवाद हुआ और बात मारपीट तक पहुंच गई। सेल्समैन ने डंडे से जमकर पिटाई कर दी। बीच बचाव करने आए राजकुमार लोधी को भी डंडे से मारकर घायल कर दिया। दोनों घायलों को ईलाज के लिए सांची सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहीं पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।

इनका कहना है।

शराब दुकान पर अधिक कीमत में शराब बेचने को लेकर मारपीट की घटना हुई है। दो युवकों को चोटें आईं हैं । मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28