-बेसर गांव में शौच के लिए जा रही महिला के साथ की थी छेड़छाड़

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

पुलिस ने 2 महीने से छेड़छाड़ के मामले में फरार बदमाश को पकड़ने में सफलता हासिल की है। सोमवार के दिन थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी को मुखबिर से छेड़छाड़ के मामले में फरार आरोपी दीपक अहिरवार पिता बैजनाथ अहिरवार निवासी बेसर कालोनी की पक्की जानकारी मिली कि वह अपने घर बेसर आया हुआ है। जानकारी की पुष्टि करते ही एक पुलिस टीम जिसमें एएसआई राजेश यादव, प्रधान आरक्षक हेत सिंह मीणा और आरक्षक राहुल रघुवंशी को बेसर गांव भेजा गया। टीम जैसे ही बेसर गांव पहुंची तो आरोपी दीपक अहिरवार को पुलिस के आने का आभास हो गया। उसने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। दीपक का सांची सिविल अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद रायसेन न्यायालय में पेश किया है। 

अलग अलग स्थानों पर रहकर काटी फरारी--आरोपी दीपक अहिरवार ने 17 जनवरी को ग्राम बामनखेड़ा चौकी खामखेड़ा जिला विदिशा हाल निवास बेसर कालोनी गांव की महिला रुक्मणि बाई पत्नी सौरभ अहिरवार शाम को 6 बजे के लगभग शौच के लिए घर से बाहर जंगल तरफ जा रही थी तभी रास्ते में दीपक अहिरवार ने बुरी नियत से रुकमणी बाई का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ कर दी थी। चिल्ला चोट करने पर आरोपी मौके से भाग गया। महिला ने थाने आकर आरोपी दीपक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पर धारा 74, 78(2) 351(3) बीएनएस की कार्रवाई कर तलाश शुरू की थी। लेकिन आरोपी का कहीं कुछ पता नही चल रहा था। वारदात के 2 महीने बाद 16 मार्च को दीपक अपने घर बेसर कालोनी आया और धरा गया। पूछताछ ने आरोपी ने अलग अलग शहरों में रहकर मजदूरी की और अपना गुजर बसर किया था। इस दौरान कुछ समय वह अपने रिश्तेदारों के घर पर भी फरारी काटी थी।

इनका कहना है।

2 महीने से छेड़छाड़ के मामले में फरार आरोपी दीपक अहिरवार को बेसर कालोनी गांव से घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। सोमवार के दिन आरोपी को रायसेन न्यायालय में पेश किया है।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28