-सभी घायल सांची सिविल अस्पताल से विदिशा रेफर

-रायसेन से सलामतपुर थाने के सत्ती गांव आई थी बारात

-देर रात का मामला, 3 पर एफआईआर

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

थाना क्षेत्र के सत्ती गांव में मंगलवार देर रात लगभग 11 बजे शादी समारोह में पसंद का खाना नही मिलने पर ग्रामीणों और बरातियों के बीच जमकर विवाद हो गया। और बात मारपीट तक पहुंच गई। जिसमें जमकर डंडे चले और पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 की मदद से सांची सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन स्तिथी बिगड़ने पर सभी को विदिशा रेफर कर दिया। सलामतपुर पुलिस ने तीन लोगों पर मारपीट, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। फरियादी प्रकाश सहरिया पिता बाबूलाल सहरिया निवासी सत्ती गांव की ने बताया कि उसकी भतीजी संजना सहरिया की शादी मंगलवार को थी। बारात रायसेन से आई थी। पूरे घर में शादी की खुशी का माहौल था। देर रात खाना खिलाते समय पसंद का खाना नही मिलने पर आरोपी विक्की सहरिया, जितेंद्र सहरिया और राजकुमार सहरिया ने जगदीश सहरिया, राहुल सहरिया, रघुवीर सहरिया, राज सहरिया और उमेश सहरिया के साथ विवाद करते हुए डंडों से जमकर मारपीट कर दी। मारपीट से पांच लोगों को सिर, हाथ सहित पैर में गंभीर चोटें आ गईं। वहीं आरोपियों ने मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी भी दी। तत्काल 108 एम्बुलेंस को फोन लगाकर घायलों को सांची सिविल अस्पताल लेकर गए। सभी घायलों का विदिशा अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मारपीट के बाद भी हुई सम्पन्न हुई शादी--सत्ती गांव में मंगलवार को जगदीश सहरिया की बेटी संजना सहरिया की शादी थी। बारात रायसेन से आई थी। और धूमधाम से नाचते गाते बाराती सत्ती गांव पहुंचे। जहां वधु पक्ष ने बारातियों का स्वागत किया। और जब बाराती खाना खाने बेठे तो पसंद का खाना नही मिलने पर गांव के विक्की सहरिया, जितेंद्र सहरिया और राजकुमार सहरिया का विवाद राहुल सहरिया, बारातियों रघुवीर सहरिया, राज सहरिया और उमेश सहरिया से हो गया। बात मारपीट तक पहुंच गई। तीनों आरोपियों ने दुल्हन के पिता जगदीश सहरिया को भी डंडों से मारकर घायल कर दिया। अच्छी बात यह रही कि मारपीट की घटना हो जाने के बाद भी दुल्हन संजना की शादी पूरी रस्मों के साथ सम्पन्न हुई। और उसकी विदाई भी हो गई।

इनका कहना है।

मंगलवार रात को सत्ती गांव में शादी समारोह के दौरान खाने के बात को लेकर विवाद हो गया था। 4 से 5 लोगों को चोटें आईं हैं। 3 आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्जकर विवेचना में लिया है।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28